वैश्विक स्तर पर बढ़ते युद्ध और जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच आमतौर पर सोना-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिलती है, लेकिन इस बार तस्वीर थोड़ी अलग नजर आ रही है. हालात तनावपूर्ण होने के बावजूद कीमतें अपेक्षित स्तर तक नहीं बढ़ीं, जिससे निवेशकों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है. ज्योतिषी सुमिताचार्य का मानना है कि यह गिरावट सामान्य नहीं बल्कि एक अस्थायी स्थिति हो सकती है. उनका कहना है कि फिलहाल कीमतों में जो ठहराव या गिरावट दिख रही है, उसके पीछे बड़े आर्थिक और वैश्विक कारण हो सकते हैं. आने वाले समय में सोना और चांदी अचानक तेजी पकड़ सकते हैं, इसलिए जिन लोगों के पास फिजिकल गोल्ड और सिल्वर है, उन्हें जल्दबाजी में बेचने से बचना चाहिए और धैर्य बनाए रखना चाहिए.