सोने की कीमतें बीते लंबे समय से लगातार आम लोगों के बीच में चर्चा का विषय रही हैं और खासतौर पर चिंता का विषय इसलिए क्योंकि शादी विवाह हो या फिर निवेश सोना खरीदने से पहले बाजार के भाव देखकर के लोग डर जाते थे. सोने की कीमतें लगातार चर्चा में रही. सरकार ने सोना ना खरीदने की अपील तक कर डाली. ऐसे में एक दावा यह किया गया है कि अब आपके कानों और गहनों में इस्तेमाल होने वाला सोना वैज्ञानिक लैब में तैयार करेंगे. वैज्ञानिक लैब में बना हुआ सोना आप तक पहुंचाएंगे.