रूस-भारत-चीन के बीच बढ़ते रणनीतिक तालमेल और सऊदी अरब-हूती संघर्ष को लेकर मेजर जनरल (रिटायर्ड) जीडी बक्शी ने अपनी राय रखी है. सऊदी अरब और हूतियों के बीच 2026 में फिर से संघर्ष तेज हुआ है और दोनों पक्षों के हमलों के बीच क्षेत्रीय तनाव बढ़ा है. जीडी बक्शी ने बातचीत में सऊदी अरब की रणनीति, हूतियों की बढ़ती ताकत और रूस-भारत-चीन के समीकरण पर बात की. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ और युद्ध नीति की भी आलोचना की. उनके मुताबिक, इन नीतियों का असर वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है.