ओमान तट पर अमेरिकी एयर फोर्स द्वारा 3 भारतीय जहाजों पर किए गए हमले में 3 भारतीय सैनिकों की जान चली गई. जिसको लेकर देश में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. वहीं पीएम मोदी की चुप्पी पर भी विपक्ष से लेकर आम जनता तक सवाल उठा रही है. इसको लेकर रिटायर्ड मेजर जनरल जी. डी. बख्शी ने कहा कि "मुझे लगता है यह हुई कि हमने बड़ी धीमी आवाज उठाई कि यार अमेरिका बहुत ताकतवर है. अमेरिका से हमको ट्रेड डील करनी है. अरे तुम ट्रेड डील के लिए मरे क्यों जा रहे हो यार? अगर नहीं होती ट्रेड डील अमेरिका में से तो क्या कयामत आ जाएगी? नहीं ना. क्या कयामत आ जाएगी? क्या हम यूरोप को नहीं बेच सकते? चीन को नहीं बेच सकते, रूस को नहीं बेच सकते, अफ्रीका को नहीं बेच सकते."