जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन, पुलिस की कार्रवाई और पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर बहस के बीच पूर्व आईपीएस अधिकारी और रिटायर्ड पुलिस महानिदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने अपनी राय रखी है. स्टेट मिरर हिंदी के एडिटर संजीव चौहान के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस और सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने प्रदर्शन के दौरान हिंसा, सुरक्षाबलों पर हमले और सेना के खिलाफ की गई टिप्पणियों पर सवाल उठाए. साथ ही पैलेट गन के इस्तेमाल, उसके संभावित नुकसान और बल प्रयोग की सीमाओं पर भी विस्तार से बात की. उन्होंने शांतिपूर्ण विरोध और हिंसक गतिविधियों के बीच अंतर करने की जरूरत बताई.