सोनीपत (हरियाणा) से संचालित ICS SSC Coaching का नाम आज देशभर के SSC अभ्यर्थियों के बीच किसी परिचय का मोहताज नहीं है. हजारों युवाओं के लिए यह संस्थान सिर्फ कोचिंग सेंटर नहीं, बल्कि सपनों का मंदिर माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी संस्थान के चर्चित ‘मैथ्स गुरु’ परिमल सर का शुरुआती जीवन बिल्कुल अलग राह पर था? किशोरावस्था में स्कूल बंक करना, फिल्मों का शौक, पढ़ाई से ऊब और कुसंग का असर- यह सब उनकी जिंदगी का हिस्सा रहा. मगर वक्त ने करवट ली और वही युवक, जिसकी पढ़ाई पटरी से उतर चुकी थी, आगे चलकर लाखों युवाओं का मार्गदर्शक बन गया. आज वही परिमल सर SSC प्रतियोगियों के बीच ‘गणित के जादूगर’ के रूप में पहचाने जाते हैं. इस खास पॉडकास्ट एपिसोड में स्टेट मिरर हिंदी के एडिटर क्राइम इन्वेस्टिगेशन संजीव चौहान ने परिमल सर की जिंदगी के अनसुने पहलुओं को सामने लाया है. बातचीत में न सिर्फ उनके संघर्ष और सफलता की कहानी है, बल्कि उनकी निजी जिंदगी के दिलचस्प किस्से भी हैं.