Begin typing your search...

कितनी है एलन मस्क की नेटवर्थ, ट्रिनेलेयर क्लप में हुई वापसी, भारतीय रुपयों में 95 लाख करोड़ की संपत्ति के मालिक

X
सिद्धांत मोहन
सिद्धांत मोहन

Published on: 8 Oct 2026 4:52 PM

एलन मस्क की दौलत ने एक बार फिर दुनिया को हैरान कर दिया है. उनकी नेटवर्थ में एक ही कारोबारी दिन में करीब 65 अरब डॉलर का जबरदस्त उछाल आया, जिसके बाद उनकी कुल संपत्ति 1.04 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, इस बढ़ोतरी के साथ मस्क ने दोबारा ट्रिलियनियर क्लब में एंट्री कर ली है. भारतीय करेंसी में देखें तो उनकी संपत्ति करीब 95 लाख करोड़ रुपये के आसपास बैठती है. खास बात यह है कि कुछ ही दिन पहले उनकी नेटवर्थ करीब 979.7 अरब डॉलर बताई गई थी. यानी बेहद कम समय में उनकी संपत्ति में बड़ा इजाफा हुआ है.


अगला लेख