Begin typing your search...

किसी ने कहा ‘कन्क्लूजन नहीं कंफ्यूजन’, कोई बोला- जादू चल गया... Drishyam: The Conclusion देख पब्लिक बोली- पैसा वसूल

X
सिद्धांत मोहन
सिद्धांत मोहन

Updated on: 2 Oct 2026 2:26 PM IST

फिल्म देखने के बाद ऑडियंस ने ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ को लेकर काफी पॉजिटिव रिएक्शन दिए. कई लोगों ने अजय देवगन की एक्टिंग की तारीफ करते हुए उन्हें फिल्म की सबसे मजबूत कड़ी बताया, वहीं जयदीप अहलावत की डायलॉग डिलीवरी और स्क्रीन प्रेजेंस भी दर्शकों को खूब पसंद आई. एक शख्स ने कहा कि कन्क्लूजन नहीं कंफ्यूजन है. कुछ दर्शकों का कहना था कि फिल्म शुरू होते ही उन्हें अपनी सीट से बांध लेती है और पूरे समय सस्पेंस बना रहता है. लोगों ने कहानी और स्क्रीनप्ले की भी तारीफ की और कहा कि कई जगह उन्हें लगा कि वे आगे क्या होगा, इसका अंदाजा लगा चुके हैं, लेकिन कहानी बार-बार चौंकाती है. एक दर्शक ने फिल्म को ‘पैसा वसूल’ बताया, जबकि कई लोगों ने इसे 5 में से 5 स्टार देने की बात कही. कुछ दर्शकों ने तो यहां तक कहा कि फिल्म देखने के बाद उन्हें इसके अगले पार्ट यानी ‘दृश्यम 4’ का इंतजार रहेगा.


अगला लेख