अमेरिका की बदलती रणनीति, ईरान से टकराव और मिडिल ईस्ट के बिगड़ते हालात के बीच भारत की भूमिका पर लेफ्टिनेंट जनरल संजय कुलकर्णी ने अहम विश्लेषण दिया है. उनके मुताबिक, वैश्विक राजनीति में कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता, बल्कि हर देश अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देता है. उन्होंने अमेरिका की नीतियों, सऊदी अरब की सुरक्षा निर्भरता और चीन की रणनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत को अपनी सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर अधिक ध्यान देना होगा. संजय कुलकर्णी ने यह भी समझाया कि चीन सीधे भारत से टकराने के बजाय दूसरे देशों के जरिए दबाव बनाने की कोशिश कर सकता है.