Begin typing your search...

310 मकान, 500 परिवार और उजड़ा यमुना बाजार… दिल्ली की यमुना किनारे बसी कॉलोनी पर चला बुलडोजर, लोग बोले- अब कहां जाएंगे हम

X
Delhi Yamuna Bazar Bulldozer: लाखों आशियानों पर बुलडोजर, सड़क पर बैठकर रोते लोग CM रेखा से क्या बोले

दिल्ली की यमुना बाजार कॉलोनी में रहने वाले करीब 500 से ज्यादा परिवारों पर 25 जून को बड़ी कार्रवाई हुई. DDA ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद इस प्राचीन कॉलोनी के करीब 310 मकानों को हटाने की कार्रवाई की. यह इलाका यमुना किनारे और मरघट वाले बाबा मंदिर के सामने स्थित है, जहां कई परिवार लंबे समय से रह रहे थे. प्रभावित लोगों का कहना है कि अचानक घर टूटने से उनके सामने रोजी-रोटी और रहने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें पर्याप्त समय और उचित व्यवस्था नहीं मिली. कई परिवारों का कहना है कि कम आय में किराया देना उनके लिए मुश्किल होगा. लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि अगर पुनर्वास की बात है तो जमीन और सुविधाएं कहां हैं. प्रशासन का पक्ष है कि यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश और नियमों के तहत की गई है. यमुना क्षेत्र में अतिक्रमण और बाढ़ सुरक्षा को लेकर पहले भी कई बार कार्रवाई हुई है. देखिए स्टेट मिरर की यह ग्राउंड रिपोर्ट...