Begin typing your search...

वोटर लिस्ट से नाम कटने का दावा, दिल्ली में प्रदर्शन के बीच क्या है लोगों की मांग? देखें जंतर-मंतर से ग्राउंड रिपोर्ट

X

दिल्ली में वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के मुद्दे को लेकर एक बार फिर विरोध प्रदर्शन तेज होता नजर आया. प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे और कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मतदाता सूची से उनके नाम काटे गए हैं, जबकि कुछ लोगों ने खुद को लंबे समय से दिल्ली का निवासी और निर्वाचित पार्षद बताया. जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की और कई लोगों को हिरासत में लेकर बसों से ले जाया गया. प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर धक्का-मुक्की के आरोप भी लगाए गए.


अगला लेख