उत्तर प्रदेश कांग्रेस में 2 अक्टूबर को बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ. पार्टी ने अगस्त 2023 से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे अजय राय की जगह रामपुर खास से तीन बार की विधायक और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. साथ ही सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. अजय राय के कार्यकाल में कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 6 सीटें जीती थीं. हालांकि, पार्टी ने उनके हटाए जाने का कोई एक विशिष्ट कारण सार्वजनिक तौर पर नहीं बताया है. ऐसे में सवाल है कि आखिर संगठन में यह बदलाव क्यों किया गया और आराधना मिश्रा ‘मोना’ को ही यूपी कांग्रेस की कमान सौंपने के पीछे क्या रणनीति है?