Delhi Laxmi Yojana को लेकर राजधानी की लाखों महिलाओं को अब दूसरी किस्त का इंतजार है. योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई थी. पहली किस्त के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि दूसरी किस्त की रकम खाते में कब आएगी. महिलाओं की नजर payment date और application status पर बनी हुई है. हालांकि, दूसरी किस्त की निश्चित तारीख को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है. ऐसे में लाभार्थियों के लिए जरूरी है कि वे अपने आवेदन की स्थिति और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी समय-समय पर चेक करती रहें.