क्या तांबा (Copper) बन सकता है ग्लोबल मार्केट का अगला बड़ा धातु निवेश? विशेषज्ञों का कहना है कि क्लाउड कंप्यूटिंग, सौर ऊर्जा सिस्टम और आधुनिक तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर में तांबे की बढ़ती मांग इसे बेहद कीमती बना रही है. जहां सोना और चांदी पारंपरिक सुरक्षित निवेश माने जाते हैं, वहीं विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दशक में तांबा बेस मेटल्स में सबसे मूल्यवान हो सकता है.