Begin typing your search...

क्या 500 रुपये की SIP से करोड़पति बना जा सकता है? एक्सपर्ट से जानिए म्यूचुअल फंड में निवेश के तरीके

X
₹500 महीने की SIP से बन सकते हैं 100 करोड़? Mutual Fund पर Expert Deepak Wadhwa की बड़ी सलाह

म्यूचुअल फंड में छोटे निवेश से बड़ा फंड बनाने को लेकर एक्सपर्ट दीपक वाधवा ने निवेशकों को लंबी अवधि की रणनीति अपनाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि म्यूचुअल फंड को लोग सही तरीके से समझें तो यह संपत्ति बनाने का एक मजबूत जरिया बन सकता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, शुरुआत छोटी रकम से भी की जा सकती है, जैसे ₹500 या ₹1000 प्रति महीने की SIP... उन्होंने बताया कि नियमित निवेश, कंपाउंडिंग और लंबी अवधि तक बने रहने से बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है. हालांकि बाजार में उतार-चढ़ाव और मार्केट क्रैश का असर भी होता है, इसलिए निवेशकों को धैर्य रखना जरूरी है. उन्होंने निवेशकों को अपनी आय बढ़ने के साथ SIP की रकम बढ़ाने की सलाह दी. एक्सपर्ट का कहना है कि सही योजना और अनुशासन के साथ म्यूचुअल फंड लंबे समय में वित्तीय लक्ष्य हासिल करने में मदद कर सकते हैं.


सोना-चांदी
अगला लेख