पंजाब कांग्रेस एक बार फिर गंभीर अंदरूनी कलह से जूझ रही है. पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के समर्थकों के बीच खुला टकराव सामने आ गया है. चन्नी चाहते हैं कि उन्हें पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपी जाए, जबकि हाईकमान फिलहाल राजा वड़िंग पर भरोसा जता रहा है. इसी मुद्दे को लेकर वरिष्ठ पत्रकार मंजरी चतुर्वेदी ने स्टेट मिरर हिंदी बात करते हुए क्या कुछ कहा आइए सुनते हैं.