आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लोग सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज पा सकते हैं. इसे बनवाने के दो आसान तरीके हैं, ऑनलाइन आवेदन: आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in या 'आयुष्मान ऐप' के जरिए घर बैठे आवेदन कर सकते हैं. ऑफलाइन आवेदन, अपने नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर पर जाएं, पात्रता की जांच करवाएं और दस्तावेज वेरिफाई कराकर अपना कार्ड बनवाएं.