अयोध्या के राम मंदिर को लेकर इन दिनों नया विवाद खड़ा हो गया है. मंदिर में चढ़ावे और धन के कथित दुरुपयोग को लेकर लगाए जा रहे आरोपों ने राजनीतिक और धार्मिक हलकों में हलचल मचा दी है. इसी मुद्दे पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती स्टेट मिरर हिंदी को इंटरव्यू में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, उसकी कार्यप्रणाली और चल रही जांच प्रक्रिया पर कई गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि यदि मंदिर में चोरी हुई है तो इसकी एफआईआर दर्ज होनी चाहिए थी और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने ट्रस्ट के गठन से लेकर उसके संचालन तक पर भी तीखी टिप्पणी की.