Begin typing your search...

Avesh Khan की हरकत पर BCCI नाराज, क्या लिया जाएगा एक्शन? जानें क्या है पूरा विवाद

X
Avesh Khan पर लगेगा BAN? Rishabh Pant ने मारा था चौका उसमें खुद क्यों कूदे | LSG vs SRH | IPL 2026
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी

Published on: 7 April 2026 1:38 PM

लखनऊ सुपर जायंट्स के आवेश खान ने वो काम किया है, जिसे गली के लड़के भी जब मैदान में खेलते हैं तो नहीं करते. टीम इंडिया तक के लिए खेल चुके आवेश खान जोश में होश खोने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं. एक सीजन में उनका खून इतना उबाल मार गया था कि उन्होंने मैदान पर हेलमेट दे मा रहा था. वहीं अब मैदान के बाहर से मैच बॉल को बल्ले से मार रहे हैं. IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी पहली जीत तो दर्ज कर ली, लेकिन यह जीत अपने साथ एक बड़ा विवाद भी लेकर आई है. हैदराबाद के घरेलू मैदान पर रविवार को खेले गए इस मैच के अंतिम क्षणों में LSG के तेज गेंदबाज आवेश खान की एक छोटी सी हरकत ने खेल भावना और नियमों पर नई बहस छेड़ दी है. आमतौर पर क्रिकेट में विवाद अंपायर के फैसलों या खिलाड़ियों की स्लेजिंग को लेकर होते हैं, लेकिन यहां मामला डगआउट में बैठे एक खिलाड़ी द्वारा गेंद को बैट लगाने से जुड़ा है.


आईपीएल
अगला लेख