Begin typing your search...

2027 में मोदी छोड़ेंगे कुर्सी? योगी बनेंगे PM? पाकिस्तान टूटने की भविष्यवाणी से मचा बवाल!

X
2027 में मोदी छोड़ेंगे कुर्सी | योगी बनेंगे PM | पाकिस्तान के टुकड़े होंगे | Astrologer Ankit Tyagi
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी

Published on: 31 May 2026 10:51 PM

भारत की राजनीति, पाकिस्तान का भविष्य, सोने की कीमतें और दुनिया की बदलती तस्वीर… ज्योतिषाचार्य अंकित त्यागी के इस इंटरव्यू में ऐसे कई बड़े दावे किए गए हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हलचल बढ़ा दी है. इंटरव्यू में दावा किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल पूरा नहीं होगा और साल 2027 में देश में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है. इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भविष्य का प्रधानमंत्री बताया गया है. वहीं पाकिस्तान को लेकर भी चौंकाने वाली भविष्यवाणी की गई है कि आने वाले समय में उसके टुकड़े हो सकते हैं और इसमें भारत की भूमिका बेहद अहम रहेगी. इंटरव्यू में 2026-27 के दौरान वैश्विक आर्थिक संकट, भू-राजनीतिक बदलाव और सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल की भी बात कही गई है.