अंटार्कटिका में मौजूद Blood Falls एक अनोखा प्राकृतिक रहस्य है, जहां टेलर ग्लेशियर से खून जैसा लाल पानी बहता दिखाई देता है. वैज्ञानिकों के मुताबिक यह रंग असली खून नहीं, बल्कि पानी में मौजूद आयरन और केमिकल रिएक्शन के कारण बनता है. यह पानी लगभग 50 लाख साल पुरानी बर्फ के नीचे कैद झील से निकलता है. यहां पाए गए सूक्ष्म जीव (microbes) बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवित रहते हैं, जिससे वैज्ञानिकों को पृथ्वी के बाहर जीवन की संभावनाओं को समझने में मदद मिल रही है. Blood Falls आज भी रिसर्च का बड़ा विषय बना हुआ है.