Begin typing your search...

अखिलेश की चुनौती के बीच अमित शाह ने यूपी BJP को दिया जीत का मंत्र, 312 सीटों के लक्ष्य के पीछे क्या है रणनीति?

X

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी ने अपनी सियासी तैयारियां तेज कर दी हैं. हाल ही में हुई पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का संदेश दिया. उन्होंने आपसी मतभेद और अहंकार छोड़कर पार्टी के लिए काम करने की नसीहत दी. बैठक में 312 सीटें जीतने का लक्ष्य भी सामने आया. वरिष्ठ पत्रकार धीरेंद्र के मुताबिक, इस बैठक से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को लेकर भी सियासी संकेत मिले हैं. अब सवाल है कि बीजेपी एंटी-इनकंबेंसी और विपक्ष की चुनौती से कैसे निपटेगी.


अगला लेख