Begin typing your search...

आश्रम में मुलाकात, अगले दिन प्रपोज! Abhay Singh उर्फ IIT बाबा की दिलचस्प है लव स्टोरी

X
IITian Baba Abhay Singh Love Story | Proposal to Marriage| Prateeka engineer| ITian Baba Wedding
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Published on: 7 April 2026 8:01 PM

Abhay Singh, जिन्हें लोग IIT बाबा के नाम से जानते हैं, एक बार फिर सुर्खियों में हैं—लेकिन इस बार किसी विवाद के कारण नहीं, बल्कि अपनी शादी को लेकर. हरियाणा के झज्जर के रहने वाले अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर Kritika के साथ विवाह रचाया है. दोनों की मुलाकात 2025 में महाशिवरात्रि के दौरान तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित एक आश्रम में हुई थी, जहां से उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई. बताया जाता है कि पहली मुलाकात के दूसरे ही दिन अभय ने कृतिका को प्रपोज कर दिया था. शुरुआत में कृतिका को यह मजाक लगा, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती गहरी हुई और एक साल साथ बिताने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला लिया. 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर दोनों ने ऋषिकेश के पास मनसा देवी मंदिर में सात फेरे लिए. शादी के बाद अभय अपने घर झज्जर पहुंचे, जहां परिवार ने बहू का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. कृतिका पेशे से इंजीनियर हैं और उन्होंने बेंगलुरु के सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक और एमआईटी मणिपाल से मास्टर्स किया है. वहीं अभय सिंह ने IIT बॉम्बे से एरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी, लेकिन बाद में उनका झुकाव अध्यात्म की ओर हो गया. शादी के बाद फिलहाल दोनों हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रह रहे हैं और भविष्य में अध्यात्म और शिक्षा को साथ लेकर चलने की योजना बना रहे हैं. हालांकि अभय सिंह का नाम पहले कई विवादों से भी जुड़ा रहा है, लेकिन इस बार उनकी शादी ने लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर उनकी लव स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे अनोखी और प्रेरणादायक कहानी के रूप में देख रहे हैं.


अगला लेख