Begin typing your search...

कौन हैं सुरभि यादव? UPSC 2025 हासिल की AIR 14 रैंक, जानिए उनकी पढ़ाई, हॉबी सफलता की कहानी

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सुरभि यादव ने ऑल इंडिया रैंक 14 हासिल कर अपने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है. पढ़ाई के साथ कला और खेल में रुचि रखने वाली सुरभि की कहानी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है.

surbhi yadav upsc 2025 air 14 amroha success story
X
( Image Source:  X: @riskyyadav41 )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Published on: 6 March 2026 6:19 PM

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने हाल ही में सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस परीक्षा में राजस्थान के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने पूरे देश में प्रथम स्थान (ऑल इंडिया रैंक 1) हासिल किया है. वे इस साल के टॉपर बने हैं. इसी लिस्ट में उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की सुरभि यादव ने बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए 14वीं रैंक हासिल की है.

सुरभि की सफलता ने सबको प्रभावित किया है. यूपी तक चैनल ने जब उनके पिता से बात की, तो सुरभि के बारे में कई रोचक और नई बातें सामने आईं. सुरभि ने अपनी स्कूली शिक्षा काफी अच्छे स्कूलों से पूरी की है. उन्होंने 10वीं कक्षा एसआर इंटरनेशनल इंटर कॉलेज, बरेली से पास की. उसके बाद 12वीं कक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल से की, जहां उन्होंने ह्यूमैनिटीज (मानविकी) विषय चुना था.

कैसे चुनी गई सुरभि यादव?

12वीं में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96 प्रतिशत अंक हासिल किए. स्कूल के बाद सुरभि ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के बहुत प्रसिद्ध लेडी श्रीराम कॉलेज से इतिहास (ऑनर्स) में ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री ली. इसके बाद उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से इतिहास में ही मास्टर्स (एम.ए.) की पढ़ाई पूरी की. सुरभि के पिता ने बताया कि साल 2023 की UPSC परीक्षा में वे बहुत मेहनत करके चलीं, लेकिन सिर्फ 10 नंबर कम होने की वजह से उस बार उनका सिलेक्शन नहीं हो पाया. लेकिन उनकी मेहनत व्यर्थ नहीं गई. UPSC CSE 2023 के अंकों के आधार पर ही उन्हें 'माय भारत' प्रोग्राम में (जो युवा मामले और खेल मंत्रालय से जुड़ा है) अतिरिक्त निदेशक/डीवाईओ के महत्वपूर्ण पद पर चुना गया.

क्या है सुरभि की हॉबी?

यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि थी. पढ़ाई के अलावा सुरभि की रुचि कला और खेल में भी बहुत गहरी है. उन्हें वारली पेंटिंग (Warli Art) बहुत पसंद है. वारली आर्ट महाराष्ट्र की एक पारंपरिक आदिवासी कला है, जो मुख्य रूप से प्रकृति, जीवन और सादगी से प्रेरित होती है. सुरभि इसे बड़े शौक से बनाती हैं. इसके अलावा उन्हें बेकिंग भी बहुत पसंद है, यानी केक, कुकीज आदि बनाना.

सुरभि की मेहनत

खेलों में सुरभि बैडमिंटन खेलना काफी पसंद करती हैं. वे खेल जगत की खबरों से भी हमेशा अपडेट रहती हैं और खेलों का मजा लेती हैं. सुरभि यादव एक ऐसी प्रतिभाशाली लड़की हैं जो पढ़ाई, कला, खेल और मेहनत का शानदार बैलेंस बनाए रखती हैं. उनकी 14वीं रैंक ने न सिर्फ अमरोहा और उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का काम किया है. उनकी कहानी बताती है कि लगातार मेहनत और कई रुचियों को साथ निभाने से बड़ी सफलता मिल सकती है.

UP NEWS
अगला लेख