Begin typing your search...

राहुल-अनीता से बजरंग और बिंदिया तक, अलीगढ़ की सास-दामाद वाली Love Story से कितनी अलग है कानपुर की ये प्रेम कहानी

अलीगढ़ में सास दामाद की प्रेम कहानी के बाद यूपी के ही कानपुर देहात का एक मामला फिर सामने आया है जो कि कोर्ट मैरिज को लेकर दावा किया जा रहा है तो आइए इस मामले को लेकर जानते हैं कि कानपुर वाली प्रेम कहानी अलीगढ़ वाली प्रेम कहानी से कितनी अलग है?

राहुल-अनीता से बजरंग और बिंदिया तक, अलीगढ़ की सास-दामाद वाली Love Story से कितनी अलग है कानपुर की ये प्रेम कहानी
X

पहले अलीगढ़ में सास दामाद पर दिल हार बैठी, अब कानपुर देहात में फिर वही कहानी! आखिर इन प्रेम कहानियों में ऐसा क्या है जो पूरे देश को चौंका देता है? बॉलीवुड की फिल्मों में अक्सर एक डायलॉग सुनने को मिलता है- प्यार की कोई उम्र नहीं होती और न ही प्यार रिश्ते नहीं देखता.' पर जब यही बात असल जिंदगी में किसी ऐसे रिश्ते के बीच दिखाई दे, जिसे समाज सदियों से एक तय दायरे में देखने का आदी रहा हो, तब कहानी सिर्फ प्रेम कहानी नहीं रहती, वह बहस बन जाती है, विवाद बन जाती है और लाखों लोगों की चर्चा का विषय बन जाती है.

कुछ ऐसा ही हुआ था उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में.

एक घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं. बेटी के हाथों में मेहंदी सजने वाली थी. परिवार मेहमानों की सूची बना रहा था. दूल्हा राहुल अपनी नई जिंदगी के सपने देख रहा था. लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि इस कहानी का क्लाइमैक्स बिल्कुल अलग होने वाला है. शादी के कुछ दिन पहले अचानक खबर आई कि होने वाला दूल्हा घर से गायब है और उसके साथ गायब थी होने वाली दुल्हन की मां.

गांव में पहले लोगों ने इसे अफवाह समझा. फिर जब दोनों का कोई पता नहीं चला तो चर्चा पूरे इलाके में फैल गई. रिश्तों की किताब में जिस अध्याय को लोग असंभव मानते थे, वह अचानक हकीकत बनकर सामने खड़ा था. कई दिनों तक तलाश चली. परिवार परेशान रहा. पुलिस एक्टिव हुई. आखिरकार दोनों को वापस लाया गया. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. सबको उम्मीद थी कि महिला अपने परिवार के पास लौट जाएगी, लेकिन उसने सबको चौंका दिया. उसने साफ कह दिया कि वह राहुल के साथ ही रहना चाहती है.

उस बयान ने पूरे मामले को और ज्यादा सुर्खियों में ला दिया. लेकिन हर प्रेम कहानी की तरह यह कहानी भी हमेशा एक जैसी नहीं रही. समय बीता. रिश्तों की चमक फीकी पड़ने लगी. फिर खबरें आने लगीं कि दोनों के बीच मतभेद बढ़ गए हैं. आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए. जिस प्रेम कहानी ने कभी देशभर का ध्यान खींचा था, वही कहानी नए विवादों के साथ सामने आने लगी. लोग अभी अलीगढ़ की इस कहानी को भूल भी नहीं पाए थे कि उत्तर प्रदेश के ही कानपुर देहात से एक और चर्चा ने सोशल मीडिया को गर्म कर दिया. इस बार मंच अलग था, किरदार अलग थे, लेकिन कहानी की रूपरेखा लोगों को पुरानी घटना की याद दिला रही थी. इसी के साथ आइए जानते हैं कि कानपुर देहात की सास दामाद की ये प्रेम कहानी अलीगढ़ वाले प्रेम कहानी से कितनी अलग है?

कानपुर देहात के अकबरपुर इलाके से एक वीडियो सामने आया. वीडियो में एक महिला और एक युवक अपने रिश्ते को स्वीकार करते हुए दिखाई दिए. दावा किया गया कि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है. वीडियो में दोनों लोगों से अपने फैसले को स्वीकार करने और आशीर्वाद देने की अपील कर रहे थे. कुछ ही घंटों में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. किसी ने इसे प्यार की जीत बताया. किसी ने इसे सामाजिक परंपराओं को चुनौती कहा. तो कुछ लोगों ने इसे व्यक्तिगत फैसला मानकर छोड़ देना बेहतर समझा.

दिलचस्प बात यह है कि दोनों कहानियों में सबसे ज्यादा चर्चा प्रेम की नहीं, बल्कि उन रिश्तों की हुई जिन्हें समाज एक तय नजरिये से देखता आया है. शायद यही वजह है कि अलीगढ़ की कहानी हो या कानपुर देहात की, दोनों ने लोगों को सिर्फ चौंकाया ही नहीं, बल्कि रिश्तों, सामाजिक मान्यताओं और व्यक्तिगत पसंद की सीमाओं पर भी बहस छेड़ दी.

एक तरफ परिवार की अपेक्षाएं हैं, दूसरी तरफ भावनाओं के अपने तर्क और इन दोनों के बीच खड़ी हैं ऐसी कहानियां, जो हर बार समाज को एक नया सवाल देकर चली जाती हैं. शायद यही वजह है कि इन प्रेम कहानियों की चर्चा सिर्फ गांव की चौपाल तक सीमित नहीं रहती, बल्कि मोबाइल स्क्रीन से लेकर टीवी स्टूडियो तक पहुंच जाती है. क्योंकि यह सिर्फ दो लोगों की कहानी नहीं रह जाती, बल्कि उस समाज का आईना बन जाती है, जहां प्यार और रिश्तों की परिभाषा को लेकर बहस कभी खत्म नहीं होती.

अलीगढ़ की सास दामाद वाली प्रेम कहानी कानपुर की प्रेम कहानी से कितनी अलग है?

कानपुर के इस अनोखी प्रेम कहानी अगर हम तुलना अलीगढ़ वाली प्रेम कहानी से करते हैं उसमें राहुल ने जिससे शादी की थी वह होने वाली सास दी और कानपुर के में जो सास को दामाद ने दिल दिया ये उसकी सास हो चुकी थी. बताया जा रहा है शादी के बाद दामाद का घर पर आना जाना हो गया था जिसके बाद दामाद सास पर मोहित हो गया और उससे कोर्ट मैरिज कर ली हैरानी की बात ये है कि शख्स की पत्नी को तनिक भी अंदाजा नहीं था कि मेरे पति का मेरी ही मां के साथ चक्कर चल रहा है.

कौन हैं कानपुर देहात के चर्चित सास-दामाद कपल?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक का नाम बजरंग बताया जा रहा है, जबकि उसकी पत्नी लक्षिता गाजियाबाद की रहने वाली हैं. वहीं, इस पूरे घटनाक्रम में सास का नाम बिंदिया बताया गया है. कहा जा रहा है कि बजरंग और बिंदिया ने आपसी सहमति से कोर्ट मैरिज की है. यह मामला तब और ज्यादा चर्चा में आ गया, जब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में दोनों अपने रिश्ते को स्वीकार करते हुए दिखाई दे रहे हैं और लोगों से अपने नए जीवन के लिए आशीर्वाद मांगते नजर आते हैं.

अकबरपुर थाना क्षेत्र से जुड़े इस घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग इसे दोनों का निजी फैसला बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इस रिश्ते को लेकर हैरानी जता रहे हैं. हालांकि, इस मामले में सामने आए कई दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. फिलहाल यह पूरा घटनाक्रम वायरल वीडियो और सोशल मीडिया चर्चाओं के चलते सुर्खियों में बना हुआ है.

अगला लेख