Begin typing your search...

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, गिरते ही कई हिस्सों में फटा शरीर, आखिरी मैसेज में पिता को क्या कहा?

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में एक युवक ने 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी. घटना से एक दिन पहले उसने कमरा बुक किया था. बताया जा रहा है कि छलांग से पहले उसने एक एसी मैकेनिक से बात की थी.

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, गिरते ही कई हिस्सों में फटा शरीर, आखिरी मैसेज में पिता को क्या कहा?
X
मोहम्मद रज़ा
मोहम्मद रज़ा4 Mins Read

Updated on: 3 Oct 2026 3:09 PM IST

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवक ने सोसाइटी की 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी. ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मामला थाना सेक्टर-126 क्षेत्र का है. युवक के नीचे गिरते ही उसका शरीर कई हिस्सों में फट गया. इसके बाद एंबुलेंस मौके पर पुहंची और शव को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया.

युवक की पहचान संभव जैन, निवासी मानेसर, गुरुग्राम के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, संभव जैन शुक्रवार को सुपरनोवा में चेक-इन हुआ था और शनिवार को उसे चेक-आउट करना था. बताया जा रहा है कि घटना के समय पास के फ्लैट में कुछ लोग AC रिपेयरिंग का काम कर रहे थे. उन्होंने युवक को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नीचे कूद गया. AC का काम कर रहे अल्ताफ ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन उसने कहा कि मैं डिप्रेशन हूं और कूद गया. युवक का वजन 100 किलो से ज्यादा था जिस वजह से अल्ताफ के पकड़ के नहीं आया और वो नीचे कूद गया.

कर्ज से परेशान था युवक

घटना के बाद उसके डिप्रेशन में होने की भी जानकारी सामने आई थी. जिस वक्त युवक आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था ठीक उसी वक्त एक मैकेनिक ने उसे रोकने और बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका. वडियो में भी कुछ लोग शख्स को आत्महत्या करने से रोकते हुए दिख रहे हैं. बताया गया है कि छलांग लगाने से पहले युवक ने मैकेनिक से कहा था कि वह डिप्रेशन में है. इसके बाद वह 43वीं मंजिल से नीचे गिर गया. युवक एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता था और कर्ज के कारण मानसिक तनाव में था.

पिता को भेजा मैसेज- जीना नहीं चाहता

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि संभव जैन कथित तौर पर कर्ज की समस्या से परेशान था. आत्महत्या से पहले उसने अपने पिता को WhatsApp पर मैसेज भेजकर बताया था कि वह जीना नहीं चाहता और आत्महत्या करने की बात कही थी. उसने लिखा कि इसकी जिम्मेदारी खुद उसकी है. हालांकि, आत्महत्या की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

थाना प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि युवक ने आत्महत्या से पहले अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था. इसमें उसने कर्ज के कारण परेशान होने और आत्महत्या करने की बात कही थी. वीडियो में उसने इसके लिए खुद को जिम्मेदार बताया था.

सुपरनोवा सोसाइटी में Airbnb को लेकर दो दिन पहले भी विवाद सामने आया था. जानकारी के मुताबिक, एक Airbnb में ठहरे युवक ने लग्जरी कार से सोसाइटी में प्रवेश करने की कोशिश की थी. सुरक्षा गार्डों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि उसने बूम बैरियर तोड़ दिया था.

इस घटना के बाद सोसाइटी की जनरल बॉडी मीटिंग में Airbnb और अन्य रेंटल गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई थी. बैठक में सोसाइटी के भीतर इस तरह के रेंटल संचालन को रोकने का फैसला किए जाने की बात सामने आई है. हालांकि, संभव जैन की आत्महत्या का इस विवाद से कोई संबंध था या नहीं, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक के परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है.

अगला लेख