Begin typing your search...

भाजपा नेता सरिता दुबे ने यूपी BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी पर क्या-क्या लगाए आरोप, वीडियो जारी कर मांगे 3 सवालों के जवाब

गोरखपुर की भाजपा नेत्री सरिता दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे तीन सवालों के जवाब मांग रही हैं.

sarita dubey and pankaj chaudhary
X

sarita dubey and pankaj chaudhary

( Image Source:  X/ @MeGautamkashyap, @JtrahulSaini )

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की भाजपा नेत्री सरिता दुबे इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पर कई गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही हैं. सरिता दुबे ने वीडियो के जरिए सीधे प्रदेश अध्यक्ष से सवाल पूछे हैं और अपने साथ हुए कथित अन्याय को लेकर जवाब मांगा है.

सरिता दुबे का आरोप है कि सत्ता का प्रभाव दिखाकर पंकज चौधरी ने उनके मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा तक दर्ज नहीं होने दिया. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी छवि खराब करने और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का भी आरोप लगाया है. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या बोलीं सरिता दुबे?

वायरल वीडियो में सरिता दुबे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को संबोधित करते हुए उनसे तीन सवालों का जवाब मांगती दिखाई दे रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने अपमान का आरोप लगाते हुए कहा 'आपने मुझे सोशल मीडिया पर नंगा किया है, मेरा अपमान किया है, मेरी इज्जत तार-तार की है. आपको मेरे तीन सवालों का जवाब देना ही होगा.'

सरिता दुबे ने क्या लगाया आरोप?

सोशल मीडिया पर सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरिता दुबे ने अपनी जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप भी लगाया है. उनका दावा है कि इस मामले में उन्हें परेशान किया गया और उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सत्ता के प्रभाव के चलते उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने दी गई, जिन पर उन्होंने गंभीर आरोप लगाए थे. सरिता दुबे का कहना है कि उनके मामले में अपराधियों के खिलाफ मुकदमा तक दर्ज नहीं किया गया.

सरिता दुबे ने अपने वीडियो के जरिए पंकज चौधरी से सीधे जवाब मांगा है. उन्होंने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष को उनके उठाए गए सवालों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. इस पूरे मामले के सामने आने के बाद गोरखपुर से लेकर प्रदेश की राजनीति तक इसकी चर्चा हो रही है. हालांकि, सरिता दुबे की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, उनके तीन सवालों का पूरा विवरण भी सामने नहीं आया है. ऐसे में इस विवाद पर पंकज चौधरी का पक्ष और उनकी प्रतिक्रिया सामने आना अहम होगा.

BJP
अगला लेख