Begin typing your search...

'BJP नेता की बेटी बहुत दिनों तक सलमान खान की रखैल रही'; यति नरसिंहानंद गिरी का विवादित Video Viral

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने सलमान खान पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह मुस्लिम पिता और हिंदू मां का बेटा है और बॉलीवुड पर मुसलमानों का कब्जा करने वालो में सबसे बड़ा वाला माफिया है. उन्‍होंने कहा कि भाजपा के बहुत बड़े नेता की बेटी बहुत दिनों तक सलमान खान की रखैल रही है.

BJP नेता की बेटी बहुत दिनों तक सलमान खान की रखैल रही; यति नरसिंहानंद गिरी का विवादित Video Viral
X
( Image Source:  @SachinGuptaUP- X )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी

Updated on: 14 Feb 2026 3:46 PM IST

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. उनका हालिया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर विवादित बयान दे रहे हैं. वीडियो में यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि सलमान खान को "हीरो" बनाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाना जरूरी है. वीडियो में यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि, एक बार फिर बहुत तेजी से सवाल उठ रहा है कि आखिर सलमान खान को हीरों क्यों बनाया जा रहा है?

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि मेरे बच्चों पहले समझो कि सलमान खान है कौन? मुस्लिम पिता और हिंदू मां का बेटा है ये सलमान खान और बॉलीवुड पर मुसलमानों का कब्जा करने वालो में सबसे बड़ा वाला माफिया है सलमान खान. भाजपा के बहुत बड़े नेता की बेटी बहुत दिनों तक सलमान खान की रखैल रही है. उन्‍होंने आगे कहा कि मैं किसी का नाम नहीं लूंगा. यानी कि उन्‍होंने भाजपा नेता का नाम नहीं लिया है. दुबई में सबसे ज्यादा संबंध माफियाओं से सलमान खान का है.

संजय दत्त को लेकर क्या बोले यति नरसिंहानंद गिरी?

आगे संजय दत्त का नाम लेते हुए नरसिंहानंद ने कहा कि वे सलमान खान को अपना भाई मानते हैं. उन्‍होंने संजय दत्त को बंबई ब्लास्ट का सूत्रधार बताया और कहा कि जिसे फांसी होनी चाहिए वह आज घूम रहा है. उन्‍होंने आगे कहा कि सलमान खान को हीरो बनाना ऐसे नहीं बहुंत बड़ा संगठन है हिंदुओ का. उस हिंदू सगंठन ने मुसलमानों का है संगठन बनाया है जिसमें कई हिंदू काम कर रहे हैं. आगे विवादित बयान देते हुए कहा कि लाखों हिंदू लड़कियां मुसलमानों के घर में भेज दी गई हैं और वो इसी तरह से नए-नए सलमान खान पैदा करेंगी और फिर हमारे हिंदू लड़कियों के साथ लव जिहाद हो. इसके लिए सलमान खान जैसे लोगों को आयतन बनाया जा रहा है. आगे कहा कि हमारे दिमाग में ये डाला जा रहा है कि सलमान खान जो करता है वही फैशन हो जाता है. लेकिन वास्‍तव में ये है कि आज खानों की फिल्‍में देखना कोई नहीं चाहता. जो इनके रिश्तेदार हैं वो लव जिहाद करवाते हैं.

कौन हैं यति नरसिंहानंद गिरी?

क़रीब 58 वर्षीय यति नरसिंहानंद सरस्वती का विवादों से पुराना नाता रहा है. पिछले कुछ वर्षों में उन पर मुसलमानों और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों के कई आरोप लगे हैं. ग़ाज़ियाबाद के डासना स्थित मंदिर में वे पुजारी हैं, और इसी परिसर में मुसलमानों के प्रवेश पर लगी रोक को लेकर सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों ने कई बार चर्चा और शेयरिंग की है. उनके विवादित वीडियो हज़ारों लोगों तक पहुंचते हैं और उनके समर्थकों में दक्षिणपंथी विचारधारा वाले लोग बड़ी संख्या में शामिल हैं.

मंदिर से जुड़ी उदिता त्यागी के मुताबिक़, नरसिंहानंद सरस्वती पुजारी बनने से पहले इंजीनियर थे. उन्होंने रूस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और ब्रिटेन सहित कुछ अन्य देशों में भी काम किया. उनका जन्म नाम दीपक त्यागी है और उनका परिवार उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से ताल्लुक रखता है. खबरों के मुताबिक़, भारत लौटने के बाद दीपक त्यागी कुछ समय समाजवादी पार्टी से भी जुड़े रहे. वो लगभग 25 वर्षों से डासना मंदिर से जुड़े हैं और साल 2021 में जूना अखाड़ा ने उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित किया.

salman khan
अगला लेख