Begin typing your search...

सपा प्रवक्ता मनोज यादव को उठा ले गई बाराबंकी पुलिस! कई दिनों से चल रही लापता की खबर- जानें क्या है मामला

मंगलवार रात को सपा प्रवक्ता मनोज यादव काकोरी क्षेत्र में एक परिचित के यहां आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने गए थे, लेकिन कार्यक्रम के बाद वापस नहीं पहुंचे. वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि सपा प्रवक्ता मनोज यादव को बारांबकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है हालांकि स्टेट मिरर हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है.

सपा प्रवक्ता मनोज यादव को उठा ले गई बाराबंकी पुलिस! कई दिनों से चल रही लापता की खबर- जानें क्या है मामला
X
( Image Source:  @rajanyadav8897-X )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी3 Mins Read

Updated on: 13 Feb 2026 11:55 AM IST

13 फरवरी शुक्रवार को सुबह- सुबह सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज यादव कई दिनों से लापता हैं. जानकारी के मुताबिक वह मंगलवार रात से घर नहीं लौटे थे. बताया गया कि मनोज यादव काकोरी क्षेत्र में एक परिचित के यहां आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने गए थे, लेकिन कार्यक्रम के बाद वापस नहीं पहुंचे. वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि सपा प्रवक्ता मनोज यादव को बारांबकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है हालांकि स्टेट मिरर हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है.

परिजनों ने देर रात तक इंतजार किया, लेकिन जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया. शिकायत के आधार पर लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाने में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उनकी मोबाइल फोन लोकेशन, आसपास के सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है.

परिवार का कहना है कि मनोज यादव बिना बताए कभी कहीं नहीं जाते और न ही उनका किसी से कोई विवाद है. वे आमतौर पर कार्यक्रमों में ज्यादा देर तक नहीं रुकते. ऐसे में उनका अचानक लापता होना परिजनों के लिए चिंता का विषय बन गया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तिलक समारोह से निकलते समय उन्होंने किसी से बातचीत की थी या नहीं, और आखिरी बार उन्हें किसने देखा था. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के तेजतरार प्रवक्ता मनोज यादव मंगलवार रात से लापता हैं.वे काकोरी में एक परिचित के तिलक समारोह में शामिल होने गए थे, लेकिन वहां से लौटने के बाद घर नहीं पहुंचे. उनकी आखिरी लोकेशन बाराबंकी है. उनकी पत्नी प्रभा यादव परिजनों के साथ लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है.

UP NEWS
अगला लेख