Begin typing your search...

योगी बाहर, अखिलेश का ऑफर तैयार! 100 MLA लाओ और सीएम की कुर्सी ले जाओ; 'हल्का-फुल्का' बयान या फिर BJP में चल रही खींचतान?

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विदेश दौरे पर जाते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा नेताओं को बड़ा ऑफर दिया है. उन्होंने कहा कि जो 100 विधायक लेकर आएगा, वही मुख्यमंत्री बन सकता है. इससे पहले भी अखिलेश यादव दो बार ऐसा बयान दे चुके हैं.

योगी बाहर, अखिलेश का ऑफर तैयार! 100 MLA लाओ और सीएम की कुर्सी ले जाओ; हल्का-फुल्का बयान या फिर  BJP में चल रही खींचतान?
X
( Image Source:  X-@yadavakhilesh )

Akhilesh Yadav offer BJP MLA's: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath चार दिन के सिंगापुर और जापान दौरे पर हैं. इस दौरे का मकसद निवेशकों को आकर्षित करना है. इस बीच अखिलेश यादव ने बीजेपी विधायकों को रिझाने के लिए बड़ा दाव चल दिया है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, समाजवादी पार्टी प्रमुख ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि वे देश से बाहर चले गए हैं. हम अपना ऑफर फिर से दोहरा रहे हैं. 100 विधायक लाइए और मुख्यमंत्री बन जाइए. मन तो दोनों का ही है. जो लाएगा, वही पाएगा. इससे बेहतर मौका क्या मिलेगा."

किन लोगों के लिए है यह ऑफर?

इस बयान पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता Rajendra Chaudhary ने कहा कि यह ऑफर दोनों उपमुख्यमंत्रियों, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत उन सभी बीजेपी नेताओं के लिए है जो सरकार से नाराज हैं. हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि अखिलेश ने यह बात हल्के-फुल्के अंदाज में कही है.

क्या इससे पहले भी अखिलेश दे चुके हैं ऐसा ऑफर?

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यह बयान सिर्फ मजाक नहीं बल्कि बीजेपी के भीतर संभावित खींचतान पर सीधा हमला है. यह पहली बार नहीं है जब अखिलेश यादव ने ऐसा बयान दिया हो।

- दिसंबर 2022 (रामपुर)

उन्होंने दोनों डिप्टी सीएम को खुली चुनौती देते हुए कहा था,"100 विधायक लेकर आइए, हमारे 100 विधायक तैयार हैं. सरकार बनाइए और मुख्यमंत्री बन जाइए. डिप्टी सीएम में क्या रखा है?”

- 18 जुलाई 2024 (सोशल मीडिया पोस्ट)

अखिलेश ने 18 जुलाई 2024 को अपने सोशल मीडिया अकाउंट (X) पर एक पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने लिखा था,"Monsoon offer: Sau lao, Sarkar banao." अब 2026 में फिर से यह ऑफर दोहराया गया है, वो भी ऐसे वक्त पर जब योगी आदित्यनाथ विदेश के दौरे पर हैं.

क्या 100 विधायकों से गिर सकती है सरकार?

उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं. मौजूदा वक्त में कुछ ऐसी स्थिति है-

Samajwadi Party: 111 सीटें

Bharatiya Janata Party: 258 और NDA 294

बहुमत का आंकड़ा 202 सीटों का है. SP का दावा है कि अगर बीजेपी से 100 विधायक टूटकर आते हैं, तो वह बहुमत पार कर सरकार बना सकती है. SP के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, "2022 में हमारे पास 111 सीटें थीं. अगर 100 और जुड़ जाएं तो सरकार बन सकती है, यही इस ऑफर का गणित है."

लोकसभा चुनाव के बाद क्या बदले हालात?

यह बयान ऐसे समय आया है जब लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका लगा और SP-कांग्रेस गठबंधन ने मजबूत प्रदर्शन किया है. इसी के बाद से यूपी बीजेपी में अंदरूनी मतभेद की अटकलें लगाई जा रही हैं. इसके बाद अखिलेश यादव के बयान का राजनीतिक मतलब सीधा है कि बीजेपी में सत्ता को लेकर खींचतान है, डिप्टी सीएम असंतुष्ट हैं, सरकार की मजबूती पर सवाल उठाए जा सकते हैं और विपक्ष खुद को सरकार के विकल्प के रूप में पेश कर रहा है.

UP NEWS
अगला लेख