Begin typing your search...
कैब का शीशा तोड़ा और लोगों पर फेंके पत्थर, जयपुर में पूरे कपड़े उतारकर महिला ने काटा बवाल, 10 प्वाइंट्स में जानें पूरा मामला
जयपुर के मालवीय नगर में एक महिला ने अपने पूरे कपड़े उतारकर जमकर हंगामा किया. इस दौरान उसने कैब ड्राइवर के कपड़े फाड दिए. हंगामा कर रही महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया और अस्पताल ले गई. जानें पूरा मामला
जयपुर के मालवीय नगर इलाके में एक युवती द्वारा कथित तौर पर शराब के नशे में सड़क पर हंगामा करने का मामला सामने आया है. महिला ने सड़क पर ही अपने पूरे कपड़े उतार दिए और पत्थर लेकर लोगों को धमकाना शुरू कर दिया. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है.
पुलिस के अनुसार, युवती हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है और अपने दोस्तों के साथ जयपुर घूमने आई थी. घटना 9 जून की बताई जा रही है, जब गौरव टॉवर (GT) के पास उसने कथित तौर पर जमकर हंगामा किया. इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
10 प्वाइंट्स में जानें क्या है पूरा मामला?
- पुलिस के मुताबिक, युवती 8 जून को अपने दोस्तों के साथ जयपुर पहुंची थी. 9 जून की सुबह करीब 7 बजे वह होटल से कैब बुक कर घूमने निकली थी.
- आरोप है कि उसने काफी मात्रा में शराब का सेवन किया हुआ था. गौरव टॉवर के पास पहुंचने पर वह कैब से बाहर निकल गई. बाहर निकलते ही उसने कैब की पीछे वाली खिड़की का शीशा तोड़ दिया.
- स्थानीय लोगों के अनुसार, कैब चालक और युवती के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो सका. आरोप है कि युवती ने कैब चालक के साथ अभद्रता की और उसकी शर्ट भी फाड़ दी.
- पुलिस के मुताबिक, उसने चालक के साथ मारपीट भी की. जब चालक ने उसे वापस कार में बैठाने की कोशिश की तो वह उसे गालियां देने लगी.
- अपनी सुरक्षा को देखते हुए कैब चालक वहां से चला गया. इसके बाद युवती काफी देर तक सड़क पर चिल्लाती और हंगामा करती रही.
- चश्मदीदों ने बताया कि युवती के हाथ में एक पत्थर भी था. लोगों का कहना है कि जब कुछ लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह कथित तौर पर उन पर हमला करने के लिए दौड़ पड़ी.
- घटना के दौरान उसने सार्वजनिक स्थान पर कपड़े उतारकर भी हंगामा किया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अपने साथ ले गई.
- पुलिस उसे जयपुर के जयपुरिया अस्पताल स्थित अपराजिता सेंटर लेकर गई. अगले दिन होश में आने पर युवती ने पुलिस को बताया कि उसके साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई थी.
- युवती ने मेडिकल जांच कराने से भी इनकार कर दिया. पुलिस ने मामले में कैब चालक से भी पूछताछ की है.
- 10 जून को युवती वापस हिमाचल प्रदेश लौट गई. फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.




