Begin typing your search...

जयपुर में प्रेग्नेंट महिला के साथ शर्मनाक हरकत, शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं लिया एक्शन; दो पुलिसकर्मी निलंबित

जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की. CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है.

जयपुर में प्रेग्नेंट महिला के साथ शर्मनाक हरकत, शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं लिया एक्शन; दो पुलिसकर्मी निलंबित
X
( Image Source:  @EagleClaw786-X )

राजस्थान की राजधानी जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ की एक शर्मनाक घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. यह घटना जवाहर सर्किल इलाके की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक पुलिस शिकायत के बावजूद एक्शन नहीं लिया था.

यह घटना में एक युवक द्वारा सुनसान गली में महिला को निशाना बनाए जाने का आरोप है. विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आइए इस मामले में जानते हैं कि पुलिस ने अब तक क्या एक्शन लिया और आरोपी पर क्या कार्रवाई हुई है.

  • जयपुर पुलिस मुख्यालय ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए तुरंत मामले का संज्ञान लिया. आमजन की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए बिना देरी किए जवाहर सर्किल थाने में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने बताया कि मामले में नई आपराधिक कानून व्यवस्था के तहत धाराएं लगाई गई हैं और जांच तेज कर दी गई है.
  • जांच में यह भी सामने आया कि पीड़िता ने घटना के अगले दिन 25 मार्च को थाने में शिकायत दी थी, लेकिन ड्यूटी ऑफिसर ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और केवल औपचारिक परिवाद दर्ज किया. इसके बाद जांच अधिकारी ने भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. लापरवाही सामने आने पर एएसआई महेश चंद और हेड कांस्टेबल अंगदराम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
  • पुलिस ने लगभग तीन किलोमीटर के दायरे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और रूट मैप तैयार कर आरोपी की पहचान की. आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश निवासी राज गुर्जर के रूप में हुई है, जो मालवीय नगर स्थित एक स्पा सेंटर में काम करता है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी है और उसे शरण देने वालों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
  • डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा के अनुसार, यह घटना 25 मार्च की शाम करीब 6:10 बजे सेक्टर-9 मालवीय नगर क्षेत्र में हुई थी. आरोपी ने महिला का पीछा किया और सुनसान गली में उसे पकड़कर छेड़छाड़ की. विरोध करने पर आरोपी ने पत्थर उठाकर धमकी दी और मौके से फरार हो गया. मामले में धारा 74, 75(2), 78 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है.
  • पिछले कुछ समय में जयपुर में विदेशी पर्यटकों से अभद्रता, बाइक सवार महिलाओं से छेड़छाड़ और अन्य घटनाएं भी सामने आई हैं. लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं आरोपी को किसी ने शरण तो नहीं दी.
अगला लेख