Rajasthan Home Guard Recruitment 2026: 3842 पदों के लिए PST-PET की डेट का एलान, जानें क्या होनी चाहिए योग्यता
राजस्थान होम गार्ड भर्ती 2026 के लिए PST और PET की तारीखें घोषित. 16 मार्च से फिजिकल टेस्ट शुरू होगा. 3842 पदों के लिए चयन प्रक्रिया, मेरिट और एडमिट कार्ड की जानकारी यहां पढ़ें.
राजस्थान में होम गार्ड भर्ती 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. राजस्थान होम गार्ड विभाग ने फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) की तारीखों की घोषणा कर दी है. भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर फिजिकल टेस्ट का पूरा शेड्यूल आ गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्थान होम गार्ड भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा 16 मार्च 2026 से शुरू होगी. यह परीक्षा राज्य के अलग-अलग जिलों में निर्धारित प्रशिक्षण केंद्रों और बटालियन परिसरों में आयोजित की जाएगी. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3,842 होम गार्ड स्वयंसेवक पदों को भरा जाएगा.
क्या है राजस्थान होम गार्ड भर्ती 2026 का पूरा शेड्यूल?
राजस्थान होम गार्ड विभाग के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए फिजिकल टेस्ट अलग-अलग जिलों में आयोजित किए जाएंगे. इन परीक्षाओं के लिए राज्य के प्रमुख शहरों में प्रशिक्षण केंद्र निर्धारित किए गए हैं.
फिजिकल टेस्ट जिन शहरों में आयोजित होंगे उनमें जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, बीकानेर और सीकर शामिल हैं. अभ्यर्थियों को उनके जिले के अनुसार निर्धारित केंद्र पर परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा.
क्या होता है PST और PET टेस्ट?
राजस्थान होम गार्ड भर्ती में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन दो चरणों में किया जाता है. फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के दौरान उम्मीदवारों की शारीरिक माप जैसे लंबाई और छाती की जांच की जाती है. यह जांच भर्ती के निर्धारित पात्रता मानकों के अनुसार होती है. इसके बाद फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) आयोजित किया जाता है, जिसमें उम्मीदवारों की फिटनेस और सहनशक्ति का परीक्षण किया जाता है. इसमें मुख्य रूप से दौड़ और अन्य शारीरिक गतिविधियां शामिल होती हैं.
मेरिट लिस्ट कैसे तैयार की जाएगी?
- राजस्थान होम गार्ड भर्ती के लिए अंतिम मेरिट सूची कुल 45 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी.
- 25 अंक फिजिकल टेस्ट (PST और PET) के लिए निर्धारित किए गए हैं.
- 20 अंक तक विशेष योग्यता, खेल उपलब्धि या अन्य प्रमाणपत्रों के आधार पर दिए जा सकते हैं.
- इन अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की अंतिम रैंकिंग तैयार की जाएगी.
क्या है राजस्थान होम गार्ड चयन प्रक्रिया?
राजस्थान होम गार्ड स्वयंसेवक भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी. इसका उद्देश्य उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता और पात्रता का मूल्यांकन करना है.
चयन प्रक्रिया में शामिल चरण इस प्रकार हैं:
- फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)
- फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
- विशेष योग्यता या प्रमाणपत्र के लिए अतिरिक्त अंक
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षण
इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन सूची में स्थान दिया जाएगा.
एडमिट कार्ड कब जारी होंगे और कैसे डाउनलोड करें?
फिजिकल टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को राजस्थान SSO पोर्टल के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा. संभावना है कि फिजिकल टेस्ट शुरू होने से लगभग एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे. परीक्षा केंद्र पर जाते समय उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र भी साथ रखना अनिवार्य होगा. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से जुड़ी जिला-वार शेड्यूल, एडमिट कार्ड और अन्य निर्देशों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.




