Begin typing your search...

किस केंद्रीय मंत्री ने CJP Protest के बीच दिया इस्तीफा, क्या अब लड़ेंगे पंजाब विधानसभा चुनाव? सियासी हलचल हुई तेज

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे राष्ट्रपति ने तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया. माना जा रहा है कि वे आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं.

Ravneet Singh Bittu
X

Ravneet Singh Bittu

( Image Source:  ANI )

Ravneet Singh Bittu Resignation: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है. हजारों छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं. इस बीच, केंद्र सरकार में रेल और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई.

हालांकि, इस्तीफे के पीछे कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि बिट्टू जल्द ही पंजाब की सक्रिय राजनीति में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. उनका राज्यसभा कार्यकाल भी जून में समाप्त हो चुका था.

कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू?

  • रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं, जिनकी 1995 में हत्या कर दी गई थी.
  • वे कांग्रेस के टिकट पर तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं. 2009 में आनंदपुर साहिब और 2014 व 2019 में लुधियाना से सांसद चुने गए थे.
  • बिट्टू वर्ष 2024 से केंद्र सरकार में मंत्री थे. लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामा था. इसके बाद उन्होंने लुधियाना सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से हार गए.

बीते दिनों रवनीत सिंह बिट्टू ने भरोसा जताया था कि भाजपा पंजाब में संगठन को मजबूत कर रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य में 'डबल इंजन सरकार' बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है. ऐसे में उनका इस्तीफा पंजाब की राजनीति में नए समीकरणों का संकेत माना जा रहा है.

अगला लेख