Begin typing your search...

वैलेंटाइन डे पर पति बना कातिल, गर्भवती पत्नी की बेरहमी से कर डाली हत्या; 18 घंटे में ऐसे खुली पोल

वैलेंटाइन डे के दिन पति अंशुल धवन ने अपनी 26 वर्षीय पत्नी महक कथूरिया की जान ले ली. हत्या के बाद परिवार और पुलिस को अंशुल ने झूठी कहानी सुनाकर गुमराह किया, लेकिन पुलिस ने 18 घंटे में उसकी पोल खोल दी.

Valentine Day husband killed wife
X

husband killed wife

( Image Source:  X/@TrueStoryUP )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर

Updated on: 17 Feb 2026 4:16 PM IST

हिसार से गुरुग्राम के बीच बहादुरगढ़ के बादली क्षेत्र में जो कुछ हुआ, उसने हर किसी को हैरान कर दिया. वैलेंटाइन डे के दिन पति अंशुल धवन ने अपनी 26 वर्षीय पत्नी महक कथूरिया की जान ले ली. दरअसल वैलेंटाइन डे के दिन महक मायके से विदा लेकर पति अंशुल के साथ गुरुग्राम के लिए निकली थीं.

रास्ते में लुटेरों ने उन्हें रोका, लूटपाट की और महक की हत्या कर दी. शुरुआत में लूटपाट के बाद हत्या की वारदात लग रही थी लेकिन जैसे-जैसे पुलिस ने जांच तेज की सामने आया की ये पूरी साजिश अंशुल ने ही रची थी. पुलिस ने महज 18 घंटे के अंदर अंशुल का 'नापाक' चेहरा सबके सामने ला दिया.

वारदात के बाद क्या बोला अंशुल?

वारदात के बाद अंशुल धवन ने पुलिस और परिवार को बताया कि रास्ते में लुटेरों ने उन्हें रोका, लूटपाट की और महक की हत्या कर दी, लेकिन पुलिस को शुरुआत से ही उसके बयान पर शक था. वह बार-बार अपनी कहानी बदल रहा था और कथित लुटेरों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दे पा रहा था. जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल, मोबाइल लोकेशन और आरोपी के बयानों की पड़ताल की. 18 घंटे के भीतर साफ हो गया कि लूट की कहानी महज एक बहाना थी.

क्या बोले SHO सुरेश कुमार?

मीडिया से बातचीत में बादली थाने के एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि रास्ते में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद आरोपी ने महक की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, अंशुल ने पहले कार में महक के साथ मारपीट की और फिर कैंची से उसके गले पर कई वार किए. वारदात रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे पाहसौर गांव के पास अंजाम दी गई. हत्या के बाद आरोपी ने शव को रजबाहे में फेंक दिया.

कैसे की सबूत मिटाने की प्लानिंग?

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या पूरी प्लानिंग के साथ की गई थी. आरोपी ने वारदात से पहले दस्ताने पहने, ताकि कैंची पर उसके फिंगरप्रिंट न आएं. कैंची पहले से ही गाड़ी में रखी गई थी. साथ ही, जिस रास्ते से गुरुग्राम जाता था, उस दिन उसने अलग कच्चा रास्ता चुना. हत्या को लूट का रूप देने के लिए उसने महक के गहने उतारकर रजबाहे में फेंक दिए और राहगीरों से मदद मांगने का नाटक किया. एक कार चालक को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी.

क्यों कर दी हत्या?

जांच में यह भी सामने आया कि अंशुल अपनी पत्नी के फोन पर आने वाली अनजान कॉल्स को लेकर शक करता था. पुलिस के अनुसार, यही शक हत्या की वजह बना. महक गुरुग्राम में HDFC बैंक में डिप्टी मैनेजर थीं. उनकी शादी 25 सितंबर 2025 को हुई थी. शादी को अभी 5 महीने ही हुए थे और महक गर्भवती भी थीं, लेकिन फिर भी अंशुल ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

हरियाणा न्‍यूज
अगला लेख