Begin typing your search...

CR पार्क के अलावा दुर्गा पूजा पर कहां जाएं? दिल्ली के इन पंडालों में दिखेगी कोलकाता जैसी रौनक, धुनुची नाच का लें मजा

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और इस बार कोलकाता जैसा माहौल महसूस करना चाहते हैं, तो आपको इतनी दूर जाने की जरूरत नहीं है. राजधानी में भी कई जगह दुर्गा पूजा बड़े उत्साह से मनाई जाती है. इनमें मिंटो रोड से लेकर कश्मीरी गेट और मंदिर मार्ग जगह शामिल है.

CR पार्क के अलावा दुर्गा पूजा पर कहां जाएं? दिल्ली के इन पंडालों में दिखेगी कोलकाता जैसी रौनक, धुनुची नाच का लें मजा
X
( Image Source:  ANI )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 13 Oct 2026 2:19 PM IST

नवरात्रि का त्योहार शुरू हो गया है. इन दिनों मां दुर्गा की पूजा की जाती है और कई जगहें मां दुर्गा के पंडाल लगाए जाते हैं, लेकिन भव्य पंडाल, ढाक की थाप, धुनुची नाच का लुत्फ आप दिल्ली में भी उठा सकते हैं. इसके लिए आपको कोलकाता जाना जरूरी नहीं है. लेकिन ज्यादातर लोग सीआर पार्क के बारे में ही जानते हैं.

राजधानी में भी कई जगह दुर्गा पूजा बड़े उत्साह से मनाई जाती है. सीआर पार्क के अलावा आप मिंटो रोड, सफदरजंग एन्क्लेव और मंदिर मार्ग में दुर्गा उत्सव देख सकते हैं. इन जगहों पर मां दुर्गा के दर्शन के साथ बंगाली संस्कृति का एक्सपीरियंस मिल सकता है. बस निकलने से पहले इस साल के आयोजन की तारीख और समय जरूर जांच लें.

मिंटो रोड

ANI

मिंटो रोड में भी दुर्गा पंडाल लगाया जाता है. इसलिए यहां की रौनक ही अलग होती है. यहां मां दुर्गा की आराधना आरती के दौरान किया जाने वाला धुनुची नाच देखने वालों का ध्यान खींचता है.

मंदिर मार्ग

अगर आप दुर्गा पूजा के दौरान बंगाल की पुरानी धार्मिक परंपराओं को करीब से देखना चाहते हैं, तो मंदिर मार्ग स्थित नई दिल्ली काली बाड़ी जा सकते हैं.

सफदरजंग एन्क्लेव

ANI

अगर आप दुर्गा पूजा के दौरान परिवार के साथ कुछ अच्छा समय बिताना चाहते हैं, तो सफदरजंग एन्क्लेव के बी-2 ब्लॉक में लगने वाले मातृ मंदिर के पंडाल जा सकते हैं. पूजा की रौनक और लोगों का उत्साह इस जगह को खास बनाता है.

कश्मीरी गेट

ANI

अगर आप दिल्ली में दुर्गा पूजा का पुराना रंग और बंगाली संस्कृति की झलक देखना चाहते हैं, तो कश्मीरी गेट जा सकते हैं. यहां पूजा के दौरान पारंपरिक तरीके से मां दुर्गा की आराधना की जाती है.

ग्रेटर कैलाश 2

ग्रेटर कैलाश-2 में दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों की सजावट और बंगाली परंपराओं का खूबसूरत मेल देखने को मिल सकता है. यहां मां दुर्गा के दर्शन करने के बाद आप आसपास लगे स्टॉल पर बंगाली पकवानों का स्वाद भी ले सकते हैं. अगर आप इस बार दिल्ली में दुर्गा पूजा घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले पंडाल के आयोजन और खुलने के समय की जानकारी जरूर ले लें, ताकि वहां पहुंचकर आपको किसी तरह की परेशानी न हो.

अगला लेख