Begin typing your search...

Delhi Metro में शराब के घूंट लगाते शख्स का वीडियो वायरल, चखना भी खाता आया नजर

दिल्ली मेट्रो से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स मेट्रो के अंदर बैग से बोतल निकालकर शराब पीता नजर आ रहा है. हैरानी की बात यह है कि शराब के साथ वह आराम से चखना खाते हुए भी दिखाई देता है.

Delhi Metro में शराब के घूंट लगाते शख्स का वीडियो वायरल, चखना भी खाता आया नजर
X
( Image Source:  instagram-@statemirrorhindi )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 6 March 2026 12:25 PM IST

दिल्ली मेट्रो में रीलबाजी और अजीबोगरीब हरकतों के वीडियो पहले भी सामने आते रहे हैं, लेकिन इस बार मेट्रो के अंदर शख्स को शराब पीते देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जहां वीडियो में एक शख्स मेट्रो के अंदर बड़े आराम से बैग से बोतल निकालकर शराब के घूंट लगाता नजर आ रहा है.

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग सिक्योरिटी अरेंजमेंट और नियमों के पालन को लेकर सवाल उठा रहे हैं. हालांकि, यह पहला मामला नहीं है. कुछ महीने पहले भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स अल्कोहल के साथ अंडे खाते हुए नजर आ रहा था.

मेट्रो में बोतल से शराब पीता दिखा शख्स

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपने बैग से बोतल निकालता है और आसपास बैठे यात्रियों को देखने के बाद शराब पीने लगता है. वह बार-बार इधर-उधर नजर घुमाता है ताकि कोई उसे देख न ले. कुछ घूंट पीने के बाद वह बोतल को फिर से बैग में रख देता है.

शराब पीने के बाद खाता है चखना

इतना ही नहीं, शराब पीने के बाद वह आराम से चखना खाता है, जैसे मानो कुछ हुआ ही न हो. इस दौरान मेट्रो के अन्य यात्री भी आसपास मौजूद दिखाई देते हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन्स

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, लोगों ने इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे मेट्रो के नियमों का खुला उल्लंघन बताया. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'सुरक्षा में इस तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए.' वहीं दूसरे यूजर ने इसे गलत और डिसिप्लिन के खिलाफ बताया.

DMRC के नियमों पर उठे सवाल

दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के लिए कई सख्त नियम बनाए गए हैं ताकि सफर सुरक्षित और व्यवस्थित रहे. मेट्रो परिसर के अंदर शराब पीना नियमों के खिलाफ माना जाता है. ऐसे में यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर सुरक्षा जांच के बावजूद कोई व्यक्ति मेट्रो के अंदर इस तरह शराब कैसे पी सकता है. कई लोगों का मानना है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

DELHI NEWS
अगला लेख