Begin typing your search...

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बालोद में SUV-ट्रक की भीषण टक्कर, 6 की मौत और 7 अन्य घायल

Chhattisgarh: यह एक्सिडेंट रविवार देर रात डौंडी थाना क्षेत्र में उस समय हुई, जब जिले के गुंडरदेही क्षेत्र के मूल निवासी पीड़ित एक पारिवारिक समारोह से लौट रहे थे. हादसा भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर डोंडी थाना क्षेत्र के चौरापावड़ के पास सुबह हुआ.

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बालोद में SUV-ट्रक की भीषण टक्कर, 6 की मौत और 7 अन्य घायल
X
Chhattisgarh Road Accident
सचिन सिंह
Edited By: सचिन सिंह2 Mins Read

Updated on: 16 Dec 2024 10:10 AM IST

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार तड़के सुबह एक भीषण रोड एक्सिडेंट हुई, जिसमें एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) की टक्कर ट्रक से हुई. इस भयानक एक्सिडेंट में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए.

टक्कर लगने से एसयूवी बुरी तरह डैमेज हो गया. हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SSP) अशोक जोशी ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है और उसकी तलाश जारी है.

पारिवारिक समारोह से लौट रहे थे पीड़ित

पुलिस ने बताया कि यह एक्सिडेंट डौंडी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुई, जब पीड़ित जिले के गुंडरदेही क्षेत्र के निवासी थे और एक पारिवारिक समारोह से लौट रहे थे. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'वाहन की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई. एसयूवी में सवार 13 लोगों में से छह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.'

6 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान दुर्पत प्रजापति (30), चार महिलाओं - सुमित्रा बाई कुंभकार (50), मनीषा कुंभकार (35), सगुन बाई कुंभकार (50) और इमला बाई (55) - और नाबालिग लड़के जिग्नेश कुंभकार (7) के रूप में हुई है.

घायलों का इलाज है जारी

अधिकारी ने बताया कि पांच महिलाओं और एक बच्चे सहित सात घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेफर कर दिया गया, जहां से उन्हें आगे की दवा के लिए राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. उन्होंने बताया कि एक्सिडेंट में हुई मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है.

अगला लेख