जादू टोना का शक: छत्तीसगढ़ में लाठी डंडे से पीटकर दो दंपत्ति समेत पांच लोगों की हत्या
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ग्रामीणों ने बहुत ही जघन्य घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, जादू टोना करने के शक में पांच लोगों की पीटकर हत्या कर दी गई। मरने वालों में दो दंपत्तियों और एक महिला शामिल है। इस मामले में पुलिस ने गांव के पांच लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

जैसे ही इस घटना की सूचना मिली वैसे ही सुकमा एसपी किरण चव्हाण, कोंटा एएसपी आकाश राव, कोंटा एसडीओपी सुमित गुप्ता मौके पर पहुंच गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि ये घटना कोंटा थाना क्षेत्र के एकतल गांव में हुई है। पीड़ितों की पहचान मौसम 34 वर्षीय कन्ना, उसकी पत्नी मौसम बिरी, 34 वर्षीय मौसम बुच्चा, उसकी पत्नी 32 वर्षीय मौसम आरजू और एक अन्य महिला 43 वर्षीय करका लच्छी के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 21 वर्षीय सवलम राजेश, सवलम हिड़मा, 35 वर्षीय करम सत्यम, 28 वर्षीय कुंजम मुकेश और पोडियाम एंका शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि एतकल गांव में जादू-टोना के शक में तीन महिला सहित कुल पांच ग्रामीणों को लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। गांव के पांच लोगों ने इनपर सिर्फ इसलिए हमला किया, उन्हें इनके जादू-टोना करने का शक हुआ था।
इससे पहले हुई थी 4 लोगों की हत्या
कुछ ऐसी ही घटना बलौदाबाजार में भी हुई थी। यहां भी जादू टोने के शक में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के तीन संदिग्धों को हिरासत लेकर पूछताछ की थी। मारे गए लोगों की पहचान 47 वर्षीय चैतराम कैवर्त्य, उनकी बहनें 28 वर्षीय जमुना और 30 वर्षीय यशोदा तथा जमुना के 11 माह के बेटे यश के रूप में हुई थी।