Khan Sir vs Raushan Anand Sir: क्या खान सर को बचाया जा रहा, FIR के बाद भी अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं? फायरिंग केस में 5 सवाल
पटना में खान सर विवाद लगातार गहराता जा रहा है. छात्र कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं. कोचिंग में फायरिंग के बाद से 5 सवाल लगातार बने हुए हैं.
Khan Sir Controversy: पटना में खान सर कोचिंग विवाद को लेकर सियासी और छात्र संगठनों की गतिविधियां तेज हो गई हैं. ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी के शिक्षक वरुण ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि रोशन आनंद की गिरफ्तारी में पुलिस ने काफी तेजी दिखाई, लेकिन खान सर के मामले में वैसी तत्परता नहीं दिख रही है.
उन्होंने कहा कि 4 तारीख को FIR दर्ज होने के बावजूद खान सर अब भी खुलेआम अपनी कक्षाएं ले रहे हैं. वरुण का दावा है कि रोशन आनंद का इस मामले से कोई संबंध नहीं था, फिर भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि जिनके खिलाफ सीधे FIR दर्ज हुई है, वे अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं.
Khan Sir vs Raushan Anand Sir: क्या उठ रहे हैं सवाल?
पटना पुलिस के अनुसार फैसल खान उर्फ खान सर फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. पुलिस का कहना है कि उनकी तलाश के लिए एसआईटी और विशेष टीमें लगातार पटना और आसपास के इलाकों में तलाश कर रही है.
ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी से जुड़े शिक्षक और छात्र नेताओं का आरोप है कि रोशन आनंद की गिरफ्तारी बहुत तेजी से हुई, जबकि खान सर के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद भी अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. इसी वजह से पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. हालांकि, पुलिस का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है.
मामले में दर्ज FIR के आधार पर जांच जारी है. पुलिस ने केस डायरी अदालत में जमा कर दी है. वहीं, खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर कोर्ट का फैसला सुरक्षित रख लिया है.
विवाद और कानूनी कार्रवाई के बीच सबसे ज्यादा चिंता छात्रों की पढ़ाई को लेकर है. दोनों संस्थानों में पढ़ने वाले हजारों छात्रों की तैयारी प्रभावित हो सकती है. हालांकि, कोचिंग संस्थानों की ओर से कक्षाओं को जारी रखने और शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावित न होने देने की कोशिश की जा रही है.
यह तय करना जांच एजेंसियों और अदालत का काम है. एक पक्ष खान सर पर गंभीर आरोप लगा रहा है, जबकि दूसरी ओर उनके समर्थक उन्हें निर्दोष बता रहे हैं. हालांकि, उनके बदलते बयानों की वजह से छात्रों का उनपर से भरोसा डगमगाया है. पहले उन्होंने फायरिंग होने की बात कही फिर वह मुकर गए. इसके बाद उनके ही गार्ड पर यह इल्जाम लगा.




