Delhi-NCR में बारिश-आंधी, यूपी में तूफान का कहर, बिहार के कुछ इलाकों में गिरेगी गिरने का खतरा, जानें अपने शहर का हाल
उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर तेजी से बदलने जा रहा है. भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को अब बारिश और तेज हवाओं से राहत तो मिलेगी, लेकिन इसके साथ कई जगहों पर परेशानी भी बढ़ सकती है. कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का खतरा जताया गया है.
दिल्ली एनसीआर से लेकर बिहार तक का मौसम अपडेट
उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. दिल्ली-NCR में जहां तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, वहीं लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ घंटों में हवा की रफ्तार तेज हो सकती है, जिससे कई इलाकों में धूल भरी आंधी और हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.
वहीं यूपी और बिहार के कई हिस्सों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने वाला है. यहां कुछ जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है, साथ ही तेज हवाओं और बारिश का असर भी दिख सकता है. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है और मौसम बदलने के साथ अपने शहर के हाल पर नजर बनाए रखने की जरूरत है.
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली और आसपास के इलाकों में 10 से 11 जून के बीच मौसम बदल सकता है. तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं. हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
यूपी-बिहार में तेज तूफान का असर
उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम खतरनाक हो सकता है. कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. इतना ही नहीं, कुछ इलाकों में बिजली गिरने का खतरा भी बताया गया है. खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है और निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन सकती है.
पंजाब-हरियाणा में मौसम का हाल
पटियाला, लुधियाना, अंबाला, करनाल में 50-55 किमी प्रति घंटे की आंधी-बारिश होगी. धूल भरी हवाओं से फसल कटाई और भंडारण पर असर पड़ेगा. बिजली भी जा सकती है.
राजस्थान और मध्य प्रदेश में चलेगी धूल भरी आंधी
राजस्थान में भी मानसून का असर देखने को मिल रहा है. धूल भरी आंधी और बारिश दोनों की संभावना है. मध्य प्रदेश में भी मौसम बदलने वाला है और कुछ जगहों पर तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी.
पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. उत्तराखंड में भी मौसम विभाग ने बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.




