वरिष्ठ नेता KC Tyagi ने जनता दल (यूनाइटेड) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. पिछले कुछ दिनों से वह अपनी ही पार्टी से नाराज दिख रहे थे और पार्टी लाइन से अलग बयान दे रहे थे. सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए केसी त्यागी ने सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा साझा किया और साफ कर दिया कि अब वह जेडीयू का हिस्सा नहीं रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि 22 मार्च को वह अपने समर्थकों और साथियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें अपने आगे के राजनीतिक कदमों पर फैसला लेंगे.