Begin typing your search...

'आदमियों से नफरत, पति को बेल्ट से मारूंगी', India’s Got Latent से विवादों में आई साक्षी को क्या बिहार में सस्पेंड कर दिया गया? 10 Points

India's Got Latent Season 2 में विवादित बयान देने के बाद बिहार की शिक्षिका साक्षी झा सोशल मीडिया पर विवादों में हैं. उनके सस्पेंशन के दावे भी सामने आए हैं, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जानिए पूरा मामला.

आदमियों से नफरत, पति को बेल्ट से मारूंगी, India’s Got Latent से विवादों में आई साक्षी को क्या बिहार में सस्पेंड कर दिया गया? 10 Points
X
( Image Source:  @xzx_slipknot )

बिहार की रहने वाली शिक्षिका साक्षी झा इन दिनों सोशल मीडिया पर विवादों के केंद्र में हैं.नेटफ्लिक्स के कॉमेडी शो India’s Got Latent Season 2 में दिए गए उनके कुछ बयानों के बाद उन्हें लेकर ऑनलाइन काफी विरोध देखने को मिल रहा है. news18 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बीच सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया कि उन्हें उनकी शिक्षिका की नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है.

हालांकि, अब तक बिहार सरकार, शिक्षा विभाग या जिस स्कूल में साक्षी झा पढ़ाती हैं, वहां की ओर से इस तरह का कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक इस जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.

10 Points में जानें क्या है पूरा मामला

1. साक्षी झा बिहार में शिक्षिका हैं और साथ ही ऑनलाइन कंटेंट भी बनाती हैं. India’s Got Latent Season 2 में अपनी एंट्री के दौरान उन्होंने कहा, "मैं एक man-hater हूं."

2. इसके बाद पैनल ने उनसे पूछा कि क्या यह सोच उनके परिवार के पुरुषों पर भी लागू होती है. इस पर साक्षी झा ने जवाब दिया, "पापा हैं, पर हैं तो मर्द ही. मुझे उनसे भी नफरत है. दादा से भी नफरत है. मेरे भाई से भी नफरत है."

3. उन्होंने अपने इस नजरिए की वजह "जनरेशनल ट्रॉमा" (Generational Trauma) को बताया. अपनी परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने आगे कहा कि उनकी जिंदगी का लक्ष्य है, "पति को दारू पी के बेल्ट से मारना है."

4. उनके इस बयान के बाद मंच पर मौजूद जज और दर्शक हैरान नजर आए. पैनल ने उनकी प्रस्तुति को सर्वसम्मति से जीरो अंक दिए. इसके साथ ही साक्षी झा इस सीजन की पहली प्रतियोगी बन गईं जिन्हें सभी जजों ने मिलकर शून्य अंक दिए.

5. एपिसोड प्रसारित होने के बाद Miss Malini के हवाले से कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बिहार सरकार ने साक्षी झा को उनके बयानों के कारण सस्पेंड कर दिया है.

6. हालांकि, बिहार सरकार, शिक्षा विभाग या उनके स्कूल की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

7. एपिसोड के प्रसारण के बाद साक्षी झा को सोशल मीडिया पर लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

8. कई यूजर्स का कहना है कि एक शिक्षिका होने के नाते उनके ऐसे बयान उचित नहीं हैं.

9. India’s Got Latent Season 2 का नया एपिसोड हर दूसरे शनिवार शाम 7 बजे (IST) रिलीज होता है. यह शो नेटफ्लिक्स और समय रैना के YouTube चैनल पर स्ट्रीम किया जाता है.

10. इस शो का दूसरा सीजन 20 जून 2026 को शुरू हुआ था. हर एपिसोड में नए प्रतियोगी और नए सेलिब्रिटी पैनलिस्ट नजर आते हैं.

अगला लेख