Begin typing your search...

Salman khan की हेल्थ को लेकर फैंस चिंतित, वीडियो वायरल होने पर लोगों ने उठाए सवाल 'क्या वो ठीक हैं?'

सलमान खान का यह वीडियो वायरल होने के बाद फैंस के रिएक्शन भी आ रहे हैं. एक ने लिखा कि वो दादा जी जैसे दिख रहे हैं तो एक ने समर्थन करते हुए लिखा कि बॉलीवुड में कैमरे के सामने अपनी उम्र को शालीनता से स्वीकार करने की हिम्मत दिखाने के लिए सलमान खान भी बहुत सम्मान के हकदार हैं.

Salman khan की हेल्थ को लेकर फैंस चिंतित, वीडियो वायरल होने पर लोगों ने उठाए सवाल क्या वो ठीक हैं?
X
( Image Source:  @aratisawant22 )

बॉलीवुड के दबंग खान एक्टर सलमान खान हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में नजर आए. इस अपीयरेंस का वीडियो वायरल हो रहा है. इस इवेंट में उनके लुक को लेकर लोगों को चिंता हो गई है. दरअसल सलमान इसमें बहुत पतले दिख रहे हैं, उनकी आंखें भी सफेद लग रही हैं और बाल भी काफी उड़े हुए लग रहे हैं. ऐसा लग रहा है मानो उन्होंने बहुत वजन घटा लिया हो और वह बीमार हों. वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस में चिंता बढ़ गई है कि क्या सलमान ठीक हैं.

शुक्रवार को सलमान ने स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के ऑफिस का दौरा किया, जहां उन्होंने अथॉरिटी के अत्याधुनिक डेटा कलेक्शन और वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर (IT सर्वर रूम) का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम के दौरान, एक्टर ने लाभार्थियों को घरों की चाबियां भी सौंपीं. इस इवेंट की जो वीडियो वायरल हुई है, इस पर फैंस के बहुत रिएक्शन आ रहे हैं.

एक ने लिखा, "इसे देखकर सच में दुख होता है. आप साफ देख सकते हैं कि उनकी आंखों में कितनी थकान और बीमारी झलक रही है. फिल्मों में तो भाई अकेले ही 50 लोगों से भिड़ जाते हैं, लेकिन अभी सलमान को देखिए, उनका वो पुराना जलवा बिल्कुल गायब हो गया है और साफ लग रहा है कि उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है. सलमान खान को क्या हुआ है? क्या वह किसी बीमारी से जूझ रहे हैं?

एक अन्य फैन ने लिखा, "बस उसका चेहरा देखिए, वह किसी दादाजी जैसा लग रहा है. वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा है," वहीं दूसरे ने पूछा, "सलमान खान को क्या हो गया है? भाई सच में 80 साल के बुज़ुर्ग जैसा दिख रहा है.'' लेकिन यह सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ कुछ ने उन्हें सपोर्ट भी किया है. एक फैन ने लिखा,'' किसी भारतीय फिल्म सुपरस्टार के लिए सबके सामने अपनी उम्र को जाहिर करना बहुत हिम्मत का काम है. रजनीकांत ने ऐसा किया. बॉलीवुड में कैमरे के सामने अपनी उम्र को शालीनता से स्वीकार करने की हिम्मत दिखाने के लिए सलमान खान भी बहुत सम्मान के हकदार हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे, जिसमें बड़े बदलाव किए जा रहे हैं. मार्च तक इस फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ़ गलवान' था और कहा जा रहा था कि यह गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच हुई असल झड़प पर आधारित है. लेकिन अब इस प्रोजेक्ट ने एक नया मोड़ ले लिया है. इसका नाम बदल दिया गया है, चीन और गलवान घाटी के ज़िक्र को हटा दिया गया है, और कहा जा रहा है कि टीम बड़े पैमाने पर दोबारा शूटिंग कर रही है. सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस और अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है. 'मातृभूमि' में सलमान खान एक इंडियन आर्मी कर्नल का रोल कर रहे हैं. इसमें चित्रांगदा सिंह भी हैं. अभी तक इसकी रिलीज की डेट तय नहीं हुई है.

अगला लेख