करणी सेना के सूरजपाल सिंह अम्मू ने स्टेट मिरर हिंदी के साथ खास बातचीत में कहा कि उनका उत्तर प्रदेश से गहरा पारिवारिक और भावनात्मक रिश्ता है और वे जल्द ही प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे. उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगे आरोपों को 'साजिश' बताते हुए कहा कि आरोप कभी साबित नहीं हुए. साथ ही राजा भैया और धनंजय सिंह जैसे नेताओं का बचाव करते हुए उन्हें 'बाहुबली' कहे जाने पर आपत्ति जताई. उन्होंने दावा किया कि "बाहुबली" शब्द से राजपूत नेताओं की छवि खराब की गई. अम्मू ने यह भी कहा कि अलग-अलग राजनीतिक दलों ने समय-समय पर राजपूत समाज का इस्तेमाल किया और बाद में उन्हें नजरअंदाज कर दिया.