Bihar: CM से लेकर कैबिनेट तक सब बदलेगा! सम्राट CM रेस में सबसे आगे, किन नेताओं को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह?
बिहार में सत्ता परिवर्तन की तैयारी तेज हो गई है, जहां Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद नए सीएम और कैबिनेट में बदलाव तय है. NDA में मंत्रियों और पदों को लेकर मंथन जारी है.
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव करीब है और एनडीए की ओर से सत्ता हस्तांतरण की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. अंतिम कैबिनेट बैठक के बाद Nitish Kumar ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का मन बना लिया है. Bharatiya Janata Party और Janata Dal United के बीच नई व्यवस्था को लेकर रोडमैप तैयार किया जा रहा है, जिसमें कई नेताओं की भूमिकाओं में बदलाव संभव है.
भीषण गर्मी के बीच बिहार की राजनीति में उबाल साफ देखा जा रहा है. सत्ता और शासन का केंद्र बदलने की दिशा में राज्य तेजी से बढ़ रहा है. हाल ही में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री पद छोड़ने की तैयारी में हैं और केंद्र की राजनीति में जाने का संकेत दे चुके हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा.
मुख्यमंत्री पद के लिए कौन आगे?
मुख्यमंत्री पद को लेकर फैसला विधायक दल की बैठकों में लिया जाएगा. पहले भाजपा विधायक दल की बैठक होगी और उसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में अंतिम नाम तय किया जाएगा. मौजूदा उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary इस दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं. राजनीतिक समीकरणों को अंतिम रूप देने के लिए केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan बतौर पर्यवेक्षक पटना पहुंच चुके हैं.
बिहार में कौन हो सकते हैं कैबिनेट मंत्री?
Samrat Choudhary: मुख्यमंत्री बनने की संभावना, अगर भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनती है.
Nishant Kumar: उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा चल रही थी, हालांकि सूत्रों के हवाले से खबर है कि उन्होंने ये पद लेने से मना कर दिया है. अब इनकी जगह विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सिन्हा हो सकते हैं.
Vijay Choudhary: विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना, यदि यह पद जदयू को मिलता है.
Mangal Pandey: स्वास्थ्य विभाग जदयू को जा सकता है, ऐसे में उन्हें शिक्षा या ग्रामीण विकास विभाग मिल सकता है.
जेडीयू की ओर से किन नामों पर चर्चा चल रही है?
इन नेताओं को अनुभव के अनुसार जिम्मेदारी मिल सकती है.
- विजेंद्र यादव
- विजय कुमार चौधरी
- लेसी सिंह
- मदन सहनी
- जमा खां
- श्रवण कुमार
- अशोक चौधरी
- सुनील कुमार
बीजेपी के कौन से चेहरे आगे?
उम्मीद की जा रही है कि बीजेपी से ज्यादा मंत्री बन सकते हैं.
- विजय कुमार सिन्हा
- नीतीश मिश्रा
- रामकृपाल यादव
- दिलीप जायसवाल
- रमा निषाद
- प्रमोद कुमार चंद्रवंशी
- मंगल पांडेय
- श्रेयसी सिंह
- लखेंद्र पासवान
- अरुण शंकर प्रसाद
- संजय सिंह ‘टाइगर’
एलजेपी (आर)
- संजय कुमार पासवान
एचएम
- संतोष कुमार सुमन




