Begin typing your search...

Congress ने बराक वैली को कर दिया बेहाल, Assam में पीएम मोदी के 10 बड़े हमले

असम दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि आजादी के बाद नॉर्थ-ईस्ट और बराक वैली लंबे समय तक उपेक्षा का शिकार रहे. उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार क्षेत्र में विकास, कृषि शिक्षा और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम कर रही है.

Congress ने बराक वैली को कर दिया बेहाल, Assam में पीएम मोदी के 10 बड़े हमले
X
( Image Source:  X- @narendramodi )

PM Modi in Assam: प्रधानमंत्री ने बराक वैली और असम के विकास से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस की नीतियों के कारण नॉर्थ-ईस्ट और खास तौर पर बराक घाटी लंबे समय तक उपेक्षा का शिकार रही. उनके मुताबिक कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से बराक वैली का समुद्र से संपर्क भी कट गया, जिससे क्षेत्र के विकास पर असर पड़ा.

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार किसानों, युवाओं और नॉर्थ-ईस्ट के विकास को प्राथमिकता दे रही है. इसी दिशा में बराक वैली में कृषि शिक्षा और रिसर्च को बढ़ावा देने, बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट शुरू करने और युवाओं के लिए नए अवसर बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं.

पीएम मोदी के भाषण की अहम बातें

  • जिस तरह कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को अपने हाल पर छोड़ दिया था, ठीक वैसे ही बराक वैली को भी बेहाल करने में कांग्रेस की बहुत बड़ी भूमिका रही है.
  • जब देश आजाद हुआ तो कांग्रेस ने ऐसी बाउंड्री खिंचने दी, जिससे बराक घाटी का समुंद्र से संपर्क ही कट गया.
  • बराक वैली के किसानों और यहां के चाय-बागानों में काम करने वाले श्रमिकों का असम के विकास में बहुत बड़ा योगदान है.
  • डबल इंजन सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कदम उठा रही है.
  • बराक वैली अब सिर्फ अपनी फसलों के लिए ही नहीं, बल्कि कृषि से जुड़ी शिक्षा और रिसर्च के लिए भी जानी जाएगी.
  • बराक वैली के पाथरकांडी में पहले कृषि कॉलेज के निर्माण का काम आज से शुरू हो गया है. इससे किसानों को फायदा होगा और यहां के युवाओं को कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप शुरू करने के लिए सहयोग मिलेगा.
  • बीजेपी का मंत्र है कि विकास की दौड़ में जो लोग पीछे रह गए हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाए.
  • आज करीब 24 हजार करोड़ रुपए के शिलांग-सिलचर हाई स्पीड कॉरिडोर का भूमिपूजन हुआ है.
  • कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला जहां बंद हो जाता है, वहां हमारा काम शुरू हो जाता है.
  • यह नॉर्थ-ईस्ट का पहला access control high speed corridor होगा. ये सिर्फ एक हाइवे प्रोजेक्ट नहीं है, ये नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के दशकों पुराने इंतजार का अंत हो रहा है.
  • कांग्रेस ने असम के युवाओं को सिर्फ हिंसा और आतंकवाद के कुचक्र में ही उलझाए रखा था.
  • कांग्रेस ने असम को 'फूट डालो और राज करो' नीति की प्रयोगशाला बनाया.
  • आज असम के युवाओं के सामने अवसरों का खुला आसमान है.
  • आज देश का हर राज्य कांग्रेस को सबक सीखा रहा है.
  • कांग्रेस एक के बाद एक चुनाव हार रही है.
  • अब निकट भविष्य में कांग्रेस खुद की पराजय के इतिहास की सेंचुरी मारने वाली है.
  • हार की हताशा से भरी कांग्रेस ने देश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
  • कांग्रेस के नेता देश को बदनाम करने में जुट गए हैं.
असम न्‍यूज
अगला लेख