Begin typing your search...

Assam Assembly Election 2026: कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की जारी की दूसरी लिस्ट, जोरहट से Gaurav Gogoi लड़ेंगे चुनाव

असम विधानसभा चुनाव 2026 के देखते हुए कांग्रेस ने शनिवार को अपनी दूसरी उम्मीदवारों की सूची जारी की. इस बार पार्टी ने कुल 23 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जिनमें गौरव गोगोई, अब्दुल खालिक, रकिबुद्दीन अहमद और बिपुल गोगोई जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं.

Gaurav Gogoi Rahul Gandhi Photo
X

गौरव गोगोई और राहुल गांधी

( Image Source:  ANI )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी2 Mins Read

Updated on: 15 March 2026 12:13 AM IST

असम विधानसभा चुनाव 2026 के देखते हुए कांग्रेस ने शनिवार को अपनी दूसरी उम्मीदवारों की सूची जारी की. इस बार पार्टी ने कुल 23 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जिनमें गौरव गोगोई, अब्दुल खालिक, रकिबुद्दीन अहमद और बिपुल गोगोई जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं.

कांग्रेस ने अपनी सीट शेयरिंग रणनीति के तहत 15 विधानसभा सीटें अपने गठबंधन सहयोगियों के लिए खाली रखी हैं. पार्टी का यह कदम चुनावी समीकरण और गठबंधन को मज़बूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

कांग्रेस ने किन नेताओं को मौका दिया?

कांग्रेस की इस दूसरी सूची में कई अनुभवी और नए चेहरे शामिल हैं. पहले सूची में पार्टी ने 42 उम्मीदवारों की घोषणा की थी. पहले सूची में प्रमुख नाम थे:

  • गौरव गोगोई – जोरहाट से
  • देबब्रत सैकिया – नाज़ीरा से, विपक्षी नेता
  • नंदिता दास – हाजो-सुअलकुची से
  • दिगंता बर्मन – बरखेत्री से
  • मीरा बोर्थाकुर गोस्वामी – डिसपुर से
  • इसके अलावा युवा नेताओं को भी मौके दिए गए थे, जैसे तंज़ील हुसैन (समागुरी) और प्रतीक बोरदोलोई (मार्गेरिटा).

कांग्रेस ने कितनी सीटें छोड़ी गठबंधन के लिए?

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि 15 सीटें अपने गठबंधन सहयोगियों के लिए सुरक्षित रखी गई हैं. असम में कुल विधानसभा सीटें 126 हैं. इस रणनीति से पार्टी अपने गठबंधन को मजबूत बनाने और चुनावी समीकरण को संतुलित करने का प्रयास कर रही है.

असम चुनाव में कांग्रेस की रणनीति क्या है?

कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य असम में गठबंधन के माध्यम से विपक्षी ताकतों को एकजुट करना और सभी महत्वपूर्ण जिलों में अपने उम्मीदवार खड़ा करना है. दूसरी सूची में वरिष्ठ नेताओं और युवा नेताओं का संतुलन बनाए जाने से पार्टी यह संदेश देना चाहती है कि वह अनुभव और नई ऊर्जा दोनों को साथ लेकर चुनावी मैदान में उतरी है.

पहली और दूसरी सूची में क्या अंतर है?

पहली सूची में कुल 42 उम्मीदवारों के नाम थे, जबकि दूसरी सूची में 23 उम्मीदवारों की घोषणा की गई. पहली सूची में ज़्यादातर अनुभवी नेताओं और sitting MLAs को मौका दिया गया था, जबकि दूसरी सूची में युवा और नए चेहरों को अवसर प्रदान किया गया है.

असम न्‍यूज
अगला लेख