Begin typing your search...

ZIM vs IND 3rd T20I: मयंक यादव ने रचा इतिहास, एक ही सीरीज में दूसरी बार पहली गेंद पर लिया विकेट; हार्दिक-अर्शदीप का रिकॉर्ड टूटा

मयंक यादव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट को आउट कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इसके साथ ही उन्होंने T20I में तीसरी बार पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने का कारनामा किया और भुवनेश्वर कुमार की बराबरी कर ली.

Mayank Yadav
X

मयंक यादव

( Image Source:  BCCI )

ZIM vs IND 3rd T20I: हरारे में खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में भारत को शानदार शुरुआत दिलाते हुए तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पहली ही गेंद पर जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट को पवेलियन भेज दिया. 147 किमी/घंटा की रफ्तार से फेंकी गई शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद बाहर की ओर निकली, जिस पर बेनेट बैकफुट डिफेंस करना चाहते थे, लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लग गया.

स्लिप में खड़े वैभव सूर्यवंशी ने शानदार रिएक्शन दिखाते हुए बाईं ओर डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लपका. विकेट मिलते ही मयंक यादव जोश से उछल पड़े और जोरदार अंदाज में जश्न मनाया.

भुवनेश्वर कुमार की बराबरी

इस विकेट के साथ मयंक यादव ने एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली. वह अब टी20 अंतरराष्ट्रीय में पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा (3 बार) विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में भुवनेश्वर कुमार की बराबरी पर पहुंच गए हैं.

पहले टी-20 में भी पहली गेंद पर आउट हुए थे बेनेट

इससे पहले, पहले टी-20 में भी मयंक यादव ने पहली गेंद पर विकेट लिया था. उन्होंने ब्रायन बेनेट को ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया था.

टी20I में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

  • भुवनेश्वर कुमार - 3 बार
  • मयंक यादव - 3 बार
  • हार्दिक पंड्या - 2 बार
  • अर्शदीप सिंह - 2 बार
  • रविचंद्रन अश्विन - 1 बार

मयंक यादव ने इससे पहले भी जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में पहली गेंद पर विकेट लिया था. तीसरे मुकाबले में एक बार फिर वही कमाल दोहराकर उन्होंने अपनी नई गेंद से विकेट निकालने की क्षमता साबित कर दी.

क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख