Begin typing your search...

क्या वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया में बनती है Washington Sundar की जगह? आंकड़ों से घेरे में Gautam Gambhir

आयरलैंड ने भारत को पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में 34 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद वाशिंगटन सुंदर की भूमिका और उनके प्लेइंग 11 में जगह को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

Washington Sundar
X

वाशिंगटन सुंदर

Washington Sundar: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भारत को 34 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. आयरलैंड ने पहली बार इंटरनेशनल मैच में भारत को हराया. इस हार के बाद वाशिंगटन सुंदर के प्रदर्शन पर सवाल उठने लगे हैं. सुंदर ने 12 गेंद में 9 रन बनाए. वहीं, गेंदबाजी में 1 ओवर करते हुए 19 रन लुटा डाले.. ऐसे में उनकी जगह को लेकर सवाल उठने लगे हैं. कोच गौतम गंभीर के भी सुंदर को प्लेइंग 11 में शामिल करने के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं.

सवाल उठ रहे हैं कि अगर सुंदर से 4 ओवर पूरे कराने नहीं हैं तो उन्हें टीम में क्यों शामिल किया गया. पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का कहना है कि उन्हें फिनिशर के तौर पर इस्तेमाल करना बंद करना चाहिए. उनसे पूरे 4 ओवर गेंदबाजी करानी चाहिए. ताकि पता चला सके कि वे ऑलराउंडर अच्छे हैं या नहीं. अश्विन ने सलाह दी कि अगर वे सुंदर को सभी फॉर्मेट में लंबा मौका देना चाहते हैं तो उन्हें अपनी भूमिका को बेहतर ढंग से स्पष्ट करना होगा. आइए जानते हैं कि सुंदर का टेस्ट, वनडे, टी-20 और आईपीएल में कैसा रहा है प्रदर्शन...

वाशिंगटन सुंदर ने आयरलैंड के खिलाफ कैसा प्रदर्शन किया?

वाशिंगटन सुंदर आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में बल्ले और गेंद, दोनों से संघर्ष करते हुए दिखाई दिए. उन्हें 1 ओवर की गेंदबाजी में जमकर रन लुटाए तो बल्ले से भी कोई खास योगदान नहीं दे पाए.

वाशिंगटन सुंदर का T20I करियर

सुंदर ने 61 मैच की 26 पारियों में 274 रन बनाए हैं. उनका औसत 16.12 का है. वहीं, गेंदबाजी करते हुए 57 पारियों में 51 विकेट चटकाए हैं.

वाशिंगटन सुंदर का वनडे करियर कैसा रहा?

वाशिंगटन सुंदर ने 32 मैच की 21 पारियों में 20.58 की औसत के साथ 391 रन बनाए हैं. वहीं, 29 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 30 विकेट चटकाए.

वाशिंगटन सुंदर का टेस्ट करियर कैसा रहा?

सुंदर ने 18 टेस्ट मैच की 30 पारियों में 44.62 की औसत के साथ 937 रन बनाए. वहीं, गेंदबाजी करते हुए 31 पारियों में कुल 71 विकेट चटकाए.

वाशिंगटन सुंदर का आईपीएल करियर कैसा रहा है?

वाशिंगटन सुंदर ने 83 मैच की 61 पारियों में 888 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 21.14 रहा. वहीं, 68 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने कुल 40 विकेट चटकाए.

क्रिकेट न्‍यूजआंकड़ों देखी
अगला लेख